[OUT] SSC Phase 14 Answer Key 2026: एसएससी फेज 14 उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

SSC Phase 14 Answer Key 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। एसएससी फेज 14 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद कैंडिंडेट्स अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।     

Oct 9, 2026, 17:14 IST
SSC Phase 14 Answer Key 2026
SSC Phase 14 Answer Key 2026

SSC Phase 14 Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसएससी फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। एसएससी सलेक्शन फेज 14 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3003 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।  

SSC Phase 14 Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक 

एसएससी सलेक्शन फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के लिए अलग-अलग जारी की गई है। अगर आंसर-की में त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

एसएससी फेज 14 उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक  

SSC Phase 14 Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को एसएससी फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति 09 अक्टूबर को शाम 4.00 बजे से 12 अक्टूबर 2026 तो शाम 4.00 बजे तक 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अटैच करना आवश्यक है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 
परीक्षा का नाम 
एसएससी फेज 14 परीक्षा 2025  
रिक्त पदों की संख्या 
3003
परीक्षा की तिथि 
16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित
आंसर-की जारी होने की तिथि 
09 अक्टूबर 2026  
आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC Phase 14 Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। 

  • Application Status पर क्लिक करें। 

  • आपको वहां SSC Phase 14 Answer Key 2026 मिल जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

  • SSC Phase 14 Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    एसएससी फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। अंकों का अनुमान लगाते समय उम्मीदवारों को 0.50 की नेगेटिव मार्किंग का भी ध्यान रखना चाहिए। आप इस फॉर्मूले से अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।  कुल प्राप्तांक (Score) = (सही उत्तरों की संख्या × 2) – (गलत उत्तरों की संख्या × 0.50) 

    SSC Phase 14 Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?

    एसएससी फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी में उम्मीदवार ये डिटेल्स ध्यान से चेक कर सकते हैं। 

    • उम्मीदवार का नाम 

    • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर 

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा की तिथि और समय 

    • परीक्षा का स्तर 

    • पोस्ट का नाम व कोड

    • प्रश्न और उसके विकल्प 

    • एसएससी द्वारा सही उत्तर

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates