SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए स्टेनोग्राफर एग्जाम के फाइनल मार्क्स, यहां से पाएं Direct Link

SSC Stenographer Final Result 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' एग्जाम के छात्रो के फाइनल मार्क्स ऑफिशियल पोर्टल ssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर 06 नवंबर 2026 तक स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 8, 2026, 13:50 IST
SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026 Released
SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026 Released

SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission-SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' (Stenographer Grade C & D Examination) के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर सभी पास और फेल हुए छात्रों के Final Marks / Scorecard को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। 

SSC का Grade C & D Examination का फाइनल रिजल्ट 11 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। छात्र अब स्कोरकार्ड का लिंक 7 अक्टूबर 2026 (शाम 6:00 बजे) से 6 नवंबर 2026 (शाम 6:00 बजे) तक एक्टिव रहेगा। पास और फेल दोनों छात्र अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने मार्क्स को देख और प्रिंट करवा सकते हैं।

SSC Stenographer Grade C & D Result 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' एग्जाम रिजल्ट और मार्क्स की उपलब्धता से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स
एग्जाम आयोजक निकाय 
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC)
पोस्ट का नाम 
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' (Stenographer Grade C & D)
फाइनल रिजल्ट जारी होने की डेट 
25 अगस्त 2026
मार्क्स/स्कोरकार्ड उपलब्ध होने की डेट 
07 अक्टूबर 2026 (शाम 06:00 बजे से)
मार्क्स डाउनलोड करने की लास्ट डेट 
06 नवंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website)

Scorecard Window & Important Notification: स्कोरकार्ड देखने की समय-सीमा

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि छात्रों के मार्क्स वेबसाइट पर एक सीमित समय अवधि के लिए ही उपलब्ध रहेंगे:

  • मार्क्स लाइव रहने की अवधि: उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2026 शाम 06:00 बजे से लेकर 06 नवंबर 2026 शाम 06:00 बजे तक ही अपने अंक ऑनलाइन देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रिंटआउट लेना अनिवार्य: निर्धारित समय सीमा (06 नवंबर 2026) समाप्त होने के बाद यह लिंक पोर्टल से हटा दिया जाएगा। अतः सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट (Printout) सुरक्षित निकालकर रख लें, क्योंकि भविष्य में यह लिंक पुनः सक्रिय नहीं किया जाएगा।
SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026 Released
SSC Stenographer Group C and D Scorecard 2026 Download Direct Link

SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026 कैसे चेक करें? 

छात्र बिना किसी असुविधा के SSC Stenographer Grade C & D Final Marks 2026 के स्कोरकार्ड और मार्क्स को देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. कर्मचारी चयन आयोग की नई ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज के दाहिने कोने में उपलब्ध 'Login or Register' बटन पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्टर्ड रजिस्ट्रेशन नंबर (Registered ID) और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन करें।

4. डैशबोर्ड में प्रवेश करने के बाद 'Results / Marks' या 'Scorecard' अनुभाग पर क्लिक करें।

5. एग्जाम सेलेक्शन - Stenographer Grade C & D Examination।

6. फिर, स्क्रीन पर मौजूद Scorecard को डाउनलोड कर लें। 

7. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: SAV Bihar Class 6 Pre Admit Card 2027-28: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 का प्री-एडमिट कार्ड कब जारी होगा? जानें Date

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates