Supreme Court JCA Admit Card 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) का एडमिट कार्ड sci.gov.in जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2026 को जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। जिसके बाद हॉल टिकट आज 14 नवंबर को जारी किया गया है।
Supreme Court JCA Admit Card 2026 link
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 20 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से अपने User ID और Password के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Related Stories
|
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026
|
Supreme Court JCA Exam Date 2026
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 250 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई थी। अब लिखित परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
Supreme Court JCA Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
1. सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
3. Junior Court Assistant Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
6. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
SSC JCA Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में शामिल डिटेल्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारियां ध्यानपूर्वक चेक कर लें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
