UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा उत्तर कुंजी कब आएगी?, यहां मिलेगा रिस्पॉन्स शीट PDF लिंक

UGC NET Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Jul 7, 2026, 10:24 IST
UGC NET Answer Key 2026 Kab Aayegi
UGC NET Answer Key 2026 Kab Aayegi

UGC NET Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करना होगा।

UGC NET June Answer Key 2026 के मुख्य बिंदु

उत्तर कुंजी  में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर उपलब्ध होंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर जान सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 आंसर-की से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
यूजीसी नेट जून 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
परीक्षा तिथि
22 जून से 30 जून 2026
आंसर-की जारी होने की तिथि
जुलाई 2026 (संभावित)
आपत्ति दर्ज करने का ऑनलाइन शुल्क
200 रुपये प्रति प्रश्न (नॉन-रिफंडेबल)
आधिकारिक वेबसाइट

कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर-की 2026 PDF?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान चरणों की मदद से उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप NTA के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। 

  • होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में UGC NET June 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसमें अपने उत्तरों का मिलान करें और अनुमानित अंकों की गणना करें। 

  • UGC NET 2026 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

    यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के भीतर ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates