Live

UGC NET Exam City Slip 2026 LIVE: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी स्लिप Link आज, ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

UGC NET Exam City Slip 2026 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज, 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जा रही है। 87 विषयों के लिए यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Nov 23, 2026, 08:44 IST
UGC NET Exam City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर।
UGC NET Exam City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर।

HIGHLIGHTS

  • यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जा रही है।
  • 87 विषयों की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को 2 शिफ्टों में CBT मोड में आयोजित होगी।
  • अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Exam City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज, 23 नवंबर को ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 2 शिफ्टों में  आयोजित होगी। इस बार ड्रेस कोड और नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे और लंबे बूट पहनने की अनुमति नहीं होगी।

यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर की पर्ची (City Intimation) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, NTA द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किया जा सकता है, जिससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

NTA UGC NET December City Intimation Slip Link 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 23 नवंबर को दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा के लिए UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक एक्टिव करेगा। लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in इस वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके परीक्षा शहर की सूचना देख सकेंगे।

UGC NET City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

UGC NET December Exam City Intimation Slip आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों (Steps) का पालन करें:

  1. सबसे पहले, आप NTA UGC NET के ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के Home Page पर मौजूद "UGC NET December Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद अपना Application Number, Date of Birth या पासवर्ड और Security Pin/CAPTCHA कोड दर्ज करें।

  4. सभी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद Submit या Login बटन पर क्लिक कर दें।

  5. अब आपकी परीक्षा शहर पर्ची स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

  6.  अपनी परीक्षा तिथि और आवंटित शहर चेक करें।

  7. अंत में इसे डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।

LIVE UPDATES
  • Nov 23, 2026, 08:44 IST

    NTA UGC NET December City Intimation Slip 2026 LIVE: परीक्षा की शिफ्ट और समय

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET दिसंबर परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में (CBT मोड में) आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर निर्धारित की गई हैं।

    यूजीसी नेट परीक्षा शिफ्ट और समय (Shift & Timing)

    शिफ्ट समय  कुल अवधि
    First Shift सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 3 घंटे (180 मिनट)
    Second Shift दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 3 घंटे (180 मिनट)
  • Nov 23, 2026, 08:40 IST

    UGC NET Exam City Slip 2026 LIVE: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक कहां एक्टिव होगा?

    यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप का डायरेक्ट लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव होगा। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करके परीक्षा शहर की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial