UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा का एडमिट कार्ड sssc.uk.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा के लिए  एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 3, 2026, 15:39 IST
UKSSSC Patwari Admit Card 2026
UKSSSC Patwari Admit Card 2026

UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा के लिए  एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 6 अगस्त और 7 अगस्त 2026 को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य थानों रोड से एप्रोच रोड़’ पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:00 बजे पहुंचना अनिवार्य है। 

उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UKSSSC उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से पटवारी के कुल 119 पद और लेखपाल के कुल 61 रिक्त पदों को भरना चाहता है।   

UKSSSC Patwari Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज किया गया था। PST परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए बारकोड को ध्यान से चेक करें। बारकोड न होने की स्थिति में परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। नीचे टेबल में PST परीक्षा से जुड़े हाइलाइट्स दिए गए हैं। 

विवरण 
जानकारी 
आयोग का नाम 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
पद का नाम 
पटवारी और लेखपाल 
रिक्त पदों की संख्या 
180 
PST परीक्षा की तिथि 
6 अगस्त और 7 अगस्त 2026 को आयोजित
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
1 अगस्त 2026 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
ईमेल आईडी और पासवर्ड 
ऑफिशियल  वेबसाइट 
sssc.uk.gov.in 

UKSSSC Patwari Admit Card 2026 Download Link 

उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। टेक्निकल ग्लिच आने से वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

कैसे डाउनलोड करें UKSSSC Patwari Admit Card 2026

उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं। 

  • सबसे पहले UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Online Application Form & Admit Card & Other Link देखें। 

  • अब “पदनाम-पटवारी/लेखपाल(Advt. No.70/UKSSSC/2025(स्नातक स्तरीय परीक्षा)) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र (ADMIT CARD)” पर क्लिक करें। 

  • लॉग इन आईडी और पासवर्ड/एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ/नाम, पापा का नाम और डेट ऑफ बर्थ/मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।