UP DElEd Result 2026 OUT: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने यूपी डीएलएड (DElEd) 2nd और 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब btcresult.in और updeledinfo.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। लॉगिन के बाद वे अपना स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट भी देख सकते हैं।
UP DElEd Result 2026 Download Link
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए लिंक की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही 2023, 2021, 2018 और BTC 2015 के सभी सेमेस्टर के परिणाम भी देख सकते हैं।
|
UP DElEd Scorecard 2026 Link-1
|
|
|
UP DElEd Scorecard 2026 Link-2
|
UP DElEd Result 2026: किस सेशन का रिजल्ट जारी हुआ?
यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर के साथ-साथ 2023, 2021, 2018 और BTC 2015 के सभी सेमेस्टर के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इन सेशन की परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपना फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। विभाग ने सभी परिणाम संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिए हैं।
UP DElEd Result 2026 कैसे चेक करें?
यपी डीएलएड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in या updeledinfo.in पर जाएं।
अपने सेमेस्टर या सेशन के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और मार्कशीट दिखाई देंगे।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर का पास प्रतिशत
परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2nd सेमेस्टर में 52.97% छात्र सफल हुए हैं, जबकि 4th सेमेस्टर का पास प्रतिशत 45.43% रहा है। यानी लगभग आधे अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि असफल छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए केवल 2 अवसर दिए जाएंगे। इसलिए जिन अभ्यर्थियों का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है, उन्हें अगले प्रयास की तैयारी समय रहते शुरू कर देनी चाहिए।
