UP Home Guard Final Result 2026 OUT: 41,424 उम्मीदवारों का हुआ चयन, 8,290 महिला अभ्यर्थी भी शामिल

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती में 41,424 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में 8,290 महिलाएं भी शामिल हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और चयन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Oct 5, 2026, 16:22 IST
UP Home Guard Final Result 2026 डाउनलोड करें।
UP Home Guard Final Result 2026 डाउनलोड करें।

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2026 को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 का अंतिम रिजल्ट जारी किया। इस भर्ती के तहत प्रदेश के 75 जिलों में 41,424 होमगार्ड पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Related Stories

यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स 

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 25,32,196 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 41,424 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया गया। रिजल्ट की पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

भर्ती का नाम
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025
पद का नाम
होमगार्ड
कुल पद
41,424
कुल आवेदन
25,32,196
परीक्षा की तारीख
25, 26 और 27 अप्रैल 2026
परीक्षा का मोड
ऑफलाइन
लिखित परीक्षा
6 पालियों में
जिला
75
दस्तावेज सत्यापन (DV)
13 जुलाई से 7 अगस्त 2026
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
15 से 26 सितंबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तारीख
3 अक्टूबर 2026
कुल चयनित उम्मीदवार
41,424
OBC चयनित उम्मीदवार
21,580
SC चयनित उम्मीदवार
10,932
ST चयनित उम्मीदवार
410
महिला चयनित उम्मीदवार
8,290
रिजल्ट चेक करने का तरीका
ऑनलाइन
रिजल्ट चेक करने के लिए
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in

UP Home Guard Result 2026: 41,424 उम्मीदवारों का चयन

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए कुल 25,32,196 आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई। इन सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई है और 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UP Home Final Guard Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपना यूपी होमगार्ड रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट - 2025 के अन्तर्गत अन्तिम चयन परिणाम देखने हेतु लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UP Home Guard Result 2026: जिलेवार मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ

भर्ती बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की जिलेवार सूची और कटऑफ (UP Home Guard Cut Off 2026) भी जारी किए हैं। उम्मीदवार सूची के माध्यम से अपने जिले और श्रेणी के अनुसार चयन की स्थिति देख सकते हैं। बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए भी सूचियाँ (UP Home Guard Merit List) जारी की हैं, जिनमें अनारक्षित, EWS, OBC, SC और ST श्रेणियाँ शामिल हैं।

8,290 महिला उम्मीदवारों का भी चयन

UP Home Guard Final Result 2026 में कुल 8,290 महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड के अनुसार, चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के Normalised Score, अधिमानी अर्हता और आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए जिलेवार मेरिट तैयार की गई है।

चयन के बाद होगी ये प्रक्रिया

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा कराए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण, शैक्षिक योग्यता और अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच तथा चरित्र सत्यापन के अधीन रहेगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना होगा।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मिलेंगे Normalised Marks

लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के Normalised Score और अन्य प्राप्त अंकों की जानकारी अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इन अंकों को देखने की प्रक्रिया के संबंध में बोर्ड की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।