UP PGT Result 2026: यूपी पीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in जारी, जेंडरवाइज मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

UP PGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी पीजीटी रिजल्ट 28 जुलाई को जारी कर दिया है। परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर की गई है। रिजल्ट सब्जेक्ट वाइज और जेंडरवाइज जारी किया गया है। पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Jul 29, 2026, 12:09 IST
UP PGT Result 2026
UP PGT Result 2026

UP PGT Result 2026: यूपीईएसएससी की ओर से पीजीटी रिजल्ट 28 जुलाई को वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। परिणाम कुल 16 विषय (Physics, Home Science, History, Education, English, Agriculture, Commerce, Sociology, Civics, Mathematics, Economics, Sanskrit, Chemistry, Geography, Hindi, Arts) के लिए जारी किया गया है। लिखित परीक्षा का आयोजन 9 व 10 मई को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 2 जून को जारी किया गया था। 

UPESSC UP PGT Final Result 2026: जेंडर वाइज रिजल्ट पीडीएफ 

यूपी पीजीटी फाइन रिजल्ट सब्जेक्ट वाइज और जेंडरवाइड पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी किया गया है। उम्मीदवार सभी 16 विषयों का परिणाम नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

बालकों का रिजल्ट 

बालिकाओं का रिजल्ट 

लिखित परीक्षा में सिलेक्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू 15 से 27 जुलाई तक किया गया था। इंटरव्यू का रिजल्ट 7 जुलाई को घोषित किया गया था। बालक और बालिकाएं यूपी पीजीटी का फाइन रिजल्ट लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।