UP Police SI Scorecard 2026 OUT: यूपी पुलिस SI स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

UP Police SI Scorecard 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक आज, 22 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 22, 2026, 13:47 IST
UP Police SI Scorecard 2026 Download करें।
UP Police SI Scorecard 2026 Download करें।

UP Police SI Scorecard 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 22 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मार्क्स को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP SI Scorecard 2026 हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कुल 4,543 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म हो गया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक यूपी पुलिस की वेबसाइट पर जाकर अपने व्यक्तिगत अंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस SI स्कोरकार्ड से जुड़ी मुख्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई हाइलाइट्स तालिका को देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026
भर्ती बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
स्कोरकार्ड तिथि
22 जुलाई 2026
स्कोरकार्ड देखने की अंतिम तिथि
21 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in
कुल पद
4,543

15.75 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के 4,543 पदों के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अंतिम परिणाम में सभी 4,543 पदों पर चयन पूरा हो गया है। इनमें सिविल पुलिस के 4,242, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 135, एसएसएफ के 60 और महिला बटालियन उप निरीक्षक के 106 पद शामिल हैं।

954 महिलाओं का हुआ चयन

चयनित अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 1,200, ओबीसी के 2,240, एससी के 1,017 और एसटी के 86 उम्मीदवार शामिल हैं। इस भर्ती में 954 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की है और सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुई हैं।

UP SI Score Card 2026 Direct Link [Active]

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 का नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक, कैटेगरी, क्वालिफाइंग स्टेटस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

बोर्ड के अनुसार, स्कोरकार्ड केवल एक निश्चित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगा; इसलिए, उम्मीदवारों को इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्कोरकार्ड का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दिया गया है।

UP Police SI Scorecard 2026 Download Link

Also Check:- UP Police Constable Result 2026

22 जुलाई से 21 अगस्त तक देख सकेंगे स्कोरकार्ड

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से 21 अगस्त 2026 तक अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। निर्धारित समय के दौरान ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना स्कोर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

कैसे डाउनलोड करें UP Police SI Scorecard 2026?

स्कोर देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद "Click Here for Normalized Score" लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका स्कोर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके मार्क्स चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Top Notice सेक्शन में UP Police SI Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  • Submit पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • प्राप्त अंक

  • श्रेणी

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

  • परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण

ई-मेल पर भी भेजे जाएंगे अंक

बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया है कि उम्मीदवारों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। यदि वेबसाइट पर किसी कारणवश स्कोर देखने में परेशानी हो, तो अभ्यर्थी अपनी ई-मेल भी जांच सकते हैं। ई-मेल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर भी उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक देख सकेंगे।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी थे?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर 50 प्रतिशत कुल अंक हासिल करना भी आवश्यक था। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्य माना गया।

स्कोर देखने में समस्या होने पर क्या करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को स्कोर देखने या डाउनलोड करने में तकनीकी समस्या आती है, तो वह पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी या फर्जी लिंक से बचा जा सके।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates