JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 1 रिजल्ट जारी, यहां से पाएं डाउनलोड करने का Direct Link

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए नीचे से डायरेक्ट लिंक पा सकते हैं। 

Jul 2, 2026, 12:36 IST

JEECUP Round 1 Seat Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी, एडेड और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों इंतजार अब समाप्त हो गया है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 

जिन छात्रों ने काउंसलिंग के पहले राउंड में हिस्सा लिया था। साथ ही, अपनी पसंद के अनुसार चॉइस को लॉक किया था, वे अब अपने-अपने रिजल्ट को देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEECUP 2026 Round 1 के रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

JEECUP राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट से जुड़ी डेट्स और उस के आगे होने वाली प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में राउंड 1 की डेट्स के साथ-साथ राउंड 2 की भी पूरी डिटेल्स दी गई है। 

इवेंट 
इंपोर्टेंट डेट्स 
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
1 जुलाई 2026 (जारी)
Freeze या Float ऑप्शन चुनने की डेट
2 जुलाई से 5 जुलाई 2026
सीट एक्सेप्टेंस और काउंसलिंग फीस जमा करने की डेट्स 
2 जुलाई से 5 जुलाई 2026
जिला सहायता केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट्स 
2 जुलाई से 6 जुलाई 2026
राउंड 1 के अलॉटेड सीट से नाम को वापस लेना
6 जुलाई 2026
राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और मॉडिफिकेशन
7 जुलाई से 9 जुलाई 2026

JEECUP Round 1 Seat Allotment Result 2026 को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

JEECUP 2026 राउंड 1 में दी गई सीट को यदि छात्र फ्रीज करते हैं, तो वह 2 से 6 जुलाई 2026 तक के बीच डिस्ट्रिक्ट हेल्प सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को समय के अनुसार पूरा जरूर करवा लें। साथ ही, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को इन डॉक्यूमेंट को साथ ले जाना होगा। 

1. JEECUP 2026 एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड 

2. सीट अलॉटमेंट लेटर 

3. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

3. उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र 

4. कैटेगरी सर्टिफिकेट 

5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 

6. ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र 

JEECUP Round 1 Seat Allotment Result को कैसे चेक करें?

JEECUP राउंड 1 के रिजल्ट को चेक करने के लिए सभी छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Round 1 Seat Allotment Result for JEECUP Counselling 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, नए लॉगिन पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें। 
  4. सभी डिटेल्स फिल करने के बाद स्क्रिन पर मौजूद कैप्चा कोड को डालें। 
  5. कैप्चा कोड को फिल करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। 
  6. सबमिट करते ही आपको आपकी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट दिख जाएगा। 
  7. उस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। 

JEECUP राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट के साथ-साथ काउंसलिंग और आगे के राउंड्स की प्रक्रिया के बारे में जानने और उन से जुड़ी नई अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से जुड़े रहें।

यहां भी पढ़े: SRMJEEE 2026 जारी हुआ फेज 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, admissions.srmist.edu.in पर ऐसे करें चेक

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates