SRMJEEE 2026 जारी हुआ फेज 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, admissions.srmist.edu.in पर ऐसे करें चेक
SRMJEEE 2026 स्टेप 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: SRMJEEE 2026 स्टेप 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट admissions.srmist.edu.in पर ऑफिशियल रूप से जारी कर दिए गए हैं। छात्र सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशिय्ल का उपयोग करें।
SRMJEEE 2026 Phase 2 Seat Allotment Result Released: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने SRMJEEE 2026 फेज 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 30 जून 2026 को जारी कर दिया गया है, जिन छात्रों ने 24 जून से 26 जून 2026 के बीच ऑनलाइन वेब काउंसलिंग के दौरान अपनी पसंद के कैंपस और इंजीनियरिंग ब्रांचेस को लॉक किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने सीट अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
सीटें अलॉटमेंट होने के बाद अब छात्रों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
SRMJEEE 2026 फेज 2 काउंसलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण शेड्यूल
जिन छात्रों को फेज 2 में सीटें अलॉट की गई हैं, उनके लिए समय सीमा बेहद कड़ी है। अगर आप तय समय के भीतर फीस जमा नहीं करते हैं, तो आपकी अलॉट सीट रद्द कर दी जाएगी। नीचे दी गई टेबल से पूरा शेड्यूल जानें:
| काउंसलिंग कार्यक्रम | महत्वपूर्ण डेट्स/ टाइम |
| फेज 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा | 30 जून 2026 |
| पहले साल की पूरी ट्यूशन फीस जमा करने की अवधि | 30 जून से 06 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| फेज 2 काउंसलिंग चक्र का समापन | 06 जुलाई 2026 |
| फेज 3 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेश की लास्ट डेट | 30 जून 2026 (आज रात 11:00 बजे तक) |
| SRMJEEE 2026 फेज 3 एग्जाम डेट | 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 |
| नया शैक्षणिक सत्र / कक्षाएं शुरू होने की तिथि | जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह से |
SRMJEEE Phase 2 Seat Allotment स्टेटस कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (PAL) डाउनलोड कर सकते हैं:
1. एसआरएम की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admissions.srmist.edu.in पर विजिट करें।
2. लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर को यूजरनेम के रूप में डालें और अपनी जन्म तिथि को पासवर्ड के रूप में फिल करें। फिर, कैप्चा कोड को डालकर फॉर्म सबमिट करें।
3. ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन स्टेप को पूरा करें।
4. फिर, कैंडिडेट डैशबोर्ड पर ‘Program Allocation’ लिंक पर क्लिक करें। यदि आपको सी’ अलॉट हुई है, तो ‘I Accept the Program Allocation’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से पहले वर्ष की ट्यूशन फीस जमा करें।
यहां भी पढ़े: CBSE Class 10 Phase 2 Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरे एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर से भी पाएं मार्कशीट
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.