[OUT] UPTET Answer Key 2026: यूपीटीईटी उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें Set Wise पेपर 1, 2 आंसर की PDF

UPTET Answer Key 2026 OUT: यूपी टीईटी (UPTET) 2026 पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब upessc.up.gov.in से अपने प्रश्न पत्र के सेट (A, B, C, D) के अनुसार पेपर 1 और पेपर 2 की Answer Key PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आयोग द्वारा तय समय सीमा (8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक) के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Jul 9, 2026, 12:05 IST
UPTET Answer Key 2026 OUT: डाउनलोड करें पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी PDF
UPTET Answer Key 2026 OUT: डाउनलोड करें पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी PDF

UPTET Answer Key 2026, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्यभर के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार UPTET के लिए कुल 19.94 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह कुल पंजीकृत उम्मीदवारों का 88.77 प्रतिशत है। अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मास्टर सेट के अनुसार पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल Answer Key PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो 8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करके ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यहां क्लिक करें:- Official UPTET Answer Key 2026 Link

UPTET उत्तर कुंजी 2026 OUT

UPTET 2026 के लिए इस बार 19,94,661 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 17,70,714 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और कुल उपस्थिति 88.77% दर्ज की गई।अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) पेपर के लिए 12,11,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 10,57,055 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। वहीं प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) पेपर के लिए 7,83,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 7,13,659 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह प्राइमरी पेपर में उपस्थिति 91.12% रही, जो अपर प्राइमरी की 87.25% उपस्थिति से अधिक थी।

अब UPESSC ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपने मास्टर सेट के अनुसार UPTET उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं, उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

यूपीटीईटी आंसर की 2026 के मुख्य बिंदु

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में UPTET आंसर की से जुड़ी सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।

  • परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

  • आयोजक: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

  • परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

  • आंसर की: 8 जुलाई 2026 (जारी) 

  • आंसर की मोड: ऑनलाइन (PDF)

  • आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in

  • यूपीटीईटी आंसर-की PDF कैसे डाउनलोड करें?

    यूपी टीईटी आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर  NOTICE BOARD सेक्शन में यूपी टीईटी लिखित (UPTET) की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब पेपर 1 (Primary) या पेपर 2 (Upper Primary) का चयन करें।

    4. संबंधित सेट (A, B, C, D) की उत्तर कुंजी PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    5. PDF डाउनलोड करें और उत्तरों को मिलान करें।

    यूपीटीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति विवरण

    UPESSC ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है, तो वे 8 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा। इसके बाद संबंधित प्रश्न का चयन कर प्रमाण सहित अपनी आपत्ति ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद या ईमेल, डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    सभी प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा जांच की जाएगी। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके आधार पर ही UPTET 2026 का परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।

    यूपीटीईटी आंसर की 2026 का उपयोग करके स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

    उम्मीदवार आधिकारिक आंसर की की मदद से अपनी OMR शीट का मिलान कर संभावित स्कोर का आसानी से अनुमान लगा सकते हैं। UPTET 2026 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार जितने प्रश्नों के सही उत्तर देंगे, उतने ही उनके संभावित अंक होंगे। उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार के 120 उत्तर सही हैं, तो उसका संभावित स्कोर 120 अंक होगा।

    पास होने के लिए अभ्यर्थी को कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

    UPTET 2026 परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना जरूरी है। अलग-अलग श्रेणियों के लिए पास होने के अंक अलग निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स देख सकते हैं। सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) लाने होंगे। वहीं SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 में से न्यूनतम 82 अंक (55%) प्राप्त करने होंगे। UPTET 2026 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    वर्ग
    क्वालीफाइंग प्रतिशत
    पासिंग मार्क्स (150 में से)
    सामान्य (यूआर)
    60%
    90
    अन्य पिछड़ा वर्ग
    55%
    82
    अनुसूचित जाति
    55%
    82
    अनुसूचित जनजाति
    55%
    82
    PwD
    55%
    82
    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates