UP TGT Vacancy 2026: आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, 28 नवंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई

UP TGT Vacancy 2026: यूपीईएसएससी ने यूपी टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक) के आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से 28 नवंबर तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Nov 22, 2026, 08:55 IST

UP TGT Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई थी। आयोग ने यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया है। इस भर्ती के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 17,735 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का आखिरी मौका है।

UPESSC UP TGT Vacancy 2026 Last Date Extended

इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। कुल 17,735 रिक्तियों में बालक विद्यालयों के 16,193 और बालिका विद्यालयों के 1,542 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Related Stories

यूपी टीजीटी भर्ती 2026 लिंक

 UP TGT Vacancy 2026 Highlights

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत टीजीटी भर्ती का नोटिफिकेशन 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

विवरण
तिथि
नोटिफिकेशन जारी
23 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि
24 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
28 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि
30 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा
23-24 दिसंबर 2026

UP TGT Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

टीजीटी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर UP TGT Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. आवश्यकतानुसार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।

4. अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से आवेदन फॉर्म खोलें।

5. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

Also Check: UP Headmaster Vacancy 2026: यूपी हेडमास्टर के 1172 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, आवेदन प्रक्रिया जानें

UP TGT Exam 2026 कब होगा?

आयोग के अनुसार, टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन की तारीख बढ़ने के बावजूद परीक्षा कार्यक्रम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए 28 नवंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने पर 30 नवंबर 2026 तक संशोधन का अवसर मिलेगा।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।