UPESSC: प्राचार्य भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 24 सितंबर 2026 को

UPESSC Principal Exam City Slip 2026 जारी हो गई है। प्राचार्य भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को होगी। यहां सिटी स्लिप, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और 111 पदों की जानकारी देखें। 

Sep 15, 2026, 09:05 IST
UPESSC Principal Exam City Slip 2026 जारी।
UPESSC Principal Exam City Slip 2026 जारी।

उत्तर प्रदेश के एडेड सहशिक्षा और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 813 पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे।

UPESSC Principal Exam City Slip 2026 Link

UPESSC प्रिंसिपल परीक्षा शहर सूचना 2026 का लिंक एक्टिव हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के एडेड सहशिक्षा और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी Exam City Slip चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

यूपी प्राचार्य भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक 

24 सितंबर को होगी प्राचार्य भर्ती परीक्षा

UPESSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्राचार्य चयन परीक्षा 24 सितंबर 2026 को होगी। परीक्षा लखनऊ में दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी।

आयोग ने बताया कि परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा जिले की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।

111 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश के एडेड सहशिक्षा और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 खाली पद भरे जाएंगे। प्राचार्य भर्ती का विज्ञापन आयोग की ओर से 21 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख पहले 20 अगस्त 2026 निर्धारित थी। उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 अगस्त 2026 कर दी थी।

817 आवेदन आए, 813 उम्मीदवार पात्र

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार प्राचार्य भर्ती के लिए कुल 817 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 813 उम्मीदवार पात्र पाए गए हैं। ये सभी उम्मीदवार अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

21 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा जिले की जानकारी पहले जारी की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं, बल्कि केवल अग्रिम परीक्षा जिला सूचना है। प्राचार्य भर्ती परीक्षा का वास्तविक प्रवेश पत्र 21 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध प्रवेश पत्र लेकर पहुंचना होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

प्राचार्य पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग की ओर से इस भर्ती का पाठ्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली आगे की सूचनाओं पर भी नजर रखनी चाहिए।

कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates