UPESSC TET Answer Key 2026: यूपी टीईटी उत्तर कुंजी upessc.up.gov.in जारी, सेट वाइज PDF डाउनलोड करें

UPTET Answer Key 2026: यूपीईएसएससी की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की उत्तर-कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार सेट वाइज पीडीएफ लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने 10 Digit रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने होंगे। 

Jul 9, 2026, 11:47 IST
UPESSC TET Answer Key 2026
UPESSC TET Answer Key 2026

UPTET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 8 जुलाई, 2026 को आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई, 2026 को किया गया था। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी की गई है। जिसमें परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित इस परीक्षा की आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। इस बार की शिक्षक पात्रता परीक्षा में लगभग 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

UPTET Provisional Answer Key 2026 Download Link 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर UPTET उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार सेट वाइज पीडीएफ नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीटीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक 

UPTET Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने की तिथि सहित डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2025
भर्ती प्राधिकरण 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 
उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
8 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि
2 से 4 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथियां
8 से 14 जुलाई, 2026
उत्तर कुंजी का तरीका
ऑनलाइन
नकारात्मक अंकन
नहीं
लॉगिन क्रेडेंशियल 
रोल नंबर और जन्मतिथि
ऑफिशियल वेबसाइट 
https://upessc.up.gov.in/

UPTET Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराएं

उम्मीदवार अब यूपीटीईटी उत्तर कुंजी का मिलान कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन के लिए आपको आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2026 रात (12 बजे) निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन लिंक के अलावा आपत्तियां किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। 

What is UTET Normalisation: यूपीटीईटी नॉर्मलाइजेशन क्या है?

नॉर्मलाइजेशन स्टैटिकल मैथड है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई परीक्षा अलग-अलग कठिनाई स्तरों वाली कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है। केवल बोनस अंक जोड़ने के बजाय, आयोग अंतिम स्कोर की गणना करने के लिए एकसांख्यिकीय सूत्र का उपयोग करता है।

UPTET 2026 Passing Marks: योग्यता अंक 

यूपीईटीईटी परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीईएसएससी द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने होंगे।

वर्ग योग्यता प्रतिशत उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक (150 में से)
सामान्य 60% 90 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग 55% 82 अंक
अनुसूचित जाति 55% 82 अंक
अनुसूचित जनजाति 55% 82 अंक
पीडब्ल्यूबीडी 55% 82 अंक

ये भी देखें: UPTET Question Paper 2026 

UPTET Answer Key 2026: आंसर-की डाउनलोड कैसे करें?

यूपीटीईटी आंसर की डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UPTET Answer Key 2026 पर जाएं। 

स्टेप 3 अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4 सेट वाइज पीडीएफ डाउनलोड करें। 

स्टेप 5 सभी उत्तरों की दोबारा जांच करें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates