UPPSC PCS Admit Card 2026: जानिए कब जारी होगा यूपी पीसीएस प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड, 6 दिसंबर को है परीक्षा

UP PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Nov 23, 2026, 10:51 IST
UP PCS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें।
UP PCS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें।

UPPSC PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या OTR) की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP PCS Admit Card 2026: परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

यूपीपीएससी द्वारा 500 से अधिक पदों पर निकाली गई भर्ती प्रक्रिया के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा से संबंधित सभी मुख्य विवरण नीचे तालिका में उपलब्ध हैं।

Related Stories

आयोग का नाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026
पद
500 (ग्रुप A और ग्रुप B पद)
परीक्षा तिथि
6 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
2 दिसंबर 2026 (संभावित)
परीक्षा का माध्यम
ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

कब आएगा UPPSC PCS एडमिट कार्ड 2026?

आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक समय सीमा की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पहले पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि हॉल टिकट परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले, यानी 2 दिसंबर 2026 के आसपास आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UPPSC PCS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एक बार जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर What’s NEW सेक्शन में "UPPSC PCS Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।