UPSC CAPF 2026: असिस्टेंट कमांडेंट का रिजल्ट जारी; upsc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

UPSC CAPF AC Final Result: यूपीएससी ने UPSC CAPF Assistant Commandant का रिजल्ट आज 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। छात्र इस लिखित एग्जाम के रिजल्ट की मेरिट लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

Aug 25, 2026, 21:01 IST

UPSC CAPF Assistant Commandant Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट का लिखित एग्जाम 2026 इस साल 19 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। UPSC CAPF Assistant Commandant Result 2026 ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। इन लिखित एग्जाम, शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षण (PST/PET) और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण (Interview/Personality Test) के आधार पर फाइनल रूप से चुनें छात्रों की मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 

जिन छात्रों ने इस भर्ती प्रक्रिया के फाइनल राउंड में भाग लिया था, वे UPSC के ऑफिशियल पोर्टल upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, पास होने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर यूपीएससी पोर्टल पर लॉग-इन करके अपनी डिटेल्स को अपडेट करना होगा। इसी के साथ, सभी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने होंगे। 

UPSC CAPF AC Final Result 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स और रिजल्ट के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
इपॉर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम का नाम
UPSC Central Armed Police Forces (AC) Exam 2026
आयोजक संस्था
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पोस्ट का नाम
असिस्टेंट कमांडेंट
शामिल बल (Forces)
BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB
रिजल्ट स्थिति
Final Merit List Released
ऑफिशियल वेबसाइट

यूपीएससी सीएपीएफ एसी रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

UPSC CAPF AC 2026 का रिजल्ट अब upsc.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 19 जुलाई 2026 को आयोजित लिखित एग्जाम में शामिल हुए छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट PDF को डाउनलोड करें। 

UPSC CAPF Assistant Commandant Result 2026

यहां क्लिक करें

UPSC CAPF AC Final Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र UPSC CAPF Assistant Commandant Result 2026 Merit List को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "What's New" सेक्शन में "Final Result: Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही सफल छात्रों के रोल नंबर और नाम इस PDF फाइल में आ जाएंगे। 
  4. फिर, अपने नाम और रोल नंबर को देखें।
  5. फिर, इस रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।