UPSC CDS 1 Final Result 2026: सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CDS 1 Final Result 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 02 नवंबर 2026 को सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से कुल 243 उम्मीदवारों को आईएमए, आईएनए और एफए में एडमिशन के लिए सलेक्ट किया गया है। 

Nov 2, 2026, 23:35 IST
CDS 1 Final Result 2026
CDS 1 Final Result 2026

CDS 1 Final Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर दिनांक 02 नवंबर 2026 को सीडीएस 1 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (1) 2026 का जारी किया गया, जो इंडियन मिलेट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA) और एयर फोर्स एकेडमी (AFA) के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर कुल 243 कैंडिडेट्स को सलेक्ट किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 

सीडीएस 1 एग्जाम के माध्यम से अलग-अलग डिफेंस फोर्स में कुल 451 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

UPSC CDS 1 Final Result 2026 Download Link

यूपीएससी ने सीडीएस 1 2026 फाइनल मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करके अपना रोल नंबर सर्च कर सलेक्शन स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इंडियन मिलेट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और एयर फोर्स एकेडमी की मेरिट अलग-अलग जारी की गई है। नीचे दिए गए लिंक से सीडीएस 1 रिजल्ट 2026 की PDF डाउनलोड की जा सकती है। 

Related Stories

सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट 2026 लिंक

CDS 1 Final Result 2026 - हाइलाइट्स 

सीडीएस 1 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2026 को जारी किया गया था और लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण
जानकारी 
परीक्षा का नाम 
कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (1) 2026
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
रिजल्ट का नाम 
सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट 2026 
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
02 नवंबर 2026 
परीक्षा की तिथि 
12 अप्रैल 2026
सलेक्शन प्रोसेस 
लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू 
कुल क्वालीफाइड कैंडिडेट्स 
243
आईएमए क्वालीफाइड कैंडिडेट्स
155
आईएनए क्वालीफाइड कैंडिडेट्स
63
एएफए क्वालीफाइड कैंडिडेट्स
25
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsc.gov.in
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।