UPSSSC Agriculture Technical Assistant Group-C Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 06-परीक्षा/2026 के तहत यूपी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती (AGTA) परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कृषि विभाग में ग्रुप-सी के कुल 2759 रिक्त पदों को भरा जाना है।
UPSSSC Agriculture Technical Assistant Admit Card Download Link
पीईटी-2025 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही यूपीएसएसएसी एजीटीए परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इन पदों के लिए फाइनल सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
|
यूपी कृषि प्राविधिक सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
|
UPSSSC AGTA Exam ate 2026
यूपी यूपी कृषि प्राविधिक सहायक की लिखित परीक्षा दिनांक 09 अगस्त 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपी कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
UPSSSC AGTA Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपी कृषि प्राविधिक सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएसएसएसी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाएं।
विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/07 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड भरें।
एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UPSSSC AGTA Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
यूपी कृषि प्राविधिक सहायक एडमिट कार्ड करने के बाद इसकी एक प्रिंंट कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर अगर फोटो सही नहीं है, तो 2 रंगीन पासपोर्ट साइज आकार के फोटो लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइंसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट आदि शामिल है।
UPSSSC AGTA Exam Guidelines
यूपी कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना आवश्यक है। एग्जाम हॉल में परीक्षा से तकरीबन एक घंटे पहले पहुंचे, ताकि वेरिफिकेशन में किसी भी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या स्मार्टवॉच ले जाने की सख्त मनाही है। परीक्षा हॉल में जाने से उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कुछ परीक्षाओं में पेन, पेंसिल या पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की भी अनुमति नहीं होती और वे सेंटर पर ही उपलब्ध कराए जाते हैं।
UPSSSC AGTA Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
यूपीएसएसएसी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार ये डिटेल्स ध्यान से चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
माता-पिता या अभिभावक का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन आईडी
-
श्रेणी / उप-श्रेणी
-
लिंग
-
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा का नाम और पद
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा की पाली और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
-
परीक्षा कोड
-
परीक्षा के निर्देश
