UPSSSC बोरिंग टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2026 का लिंक एक्टिवेट, upsssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन, 12 जुलाई 2026 को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड आयोग द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 9, 2026, 12:47 IST

UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), ने बोरिंग तकनीशियन (ABT) मुख्य एग्जाम के एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। यह सूचना छात्रों को एक नोटिस नंबर 04-परीक्षा/2026 के द्वारा दी गई है।  

UPSSSC बोरिंग टेक्नीशियन एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों को इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा। 

UPSSSC बोरिंग टेक्नीशियन एग्जाम की मुख्य डिटेल्स 

छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ एग्जाम की ऑफिशियल डेट्स की जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखना चाहिए। यह छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगी।  

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संस्था
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पोस्ट का नाम
सहायक बोरिंग तकनीशियन (ABT)
कुल पोस्ट की संख्या
402 पोस्ट 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
08 जुलाई 2026
मुख्य एग्जाम डेट 
12 जुलाई 2026
एग्जाम टाइम 
सुबह 10:00 AM से दोपहर 12:00 PM (2 घंटे)
एग्जाम शहर 
गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी
ऑफिशियल वेबसाइट
upsssc.gov.in

UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

UPSSSC बोरिंग टेक्नीशियन एग्जाम से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े

ABT एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र ABT एग्जाम में शामिल होने के लिए ए़डमिट कार्ड को डाउनलोड करें। साथ ही, छात्र इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. मुख्य एग्जाम के लिए निर्धारित शुल्क (सामान्य/ओबीसी के लिए ₹200, एससी/एसटी के लिए ₹80) जमा नहीं किया है, तो लॉगिन करके पहले फीस जमा करें। इसके बिना लिंक एक्टिव नहीं होगा।

3. होमपेज पर दिख रहे ‘Examination Interview’ सेक्शन में ‘Download Main Exam Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।

4. फिर, अपनी सभी लॉगिन क्रेडेंशियल डिटेल्स जैसे PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड (कैप्चा) को फिल करें। 

5. साभी जानकारी फिल करने के बाद 'Download Admit Card' पर क्लिक करें। 

6. फिर, इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

परीक्षा सेंटर पर जाते समय अपने साथ ऑरिजनल एडमिट कार्ड, एक ऑरिजनल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी और उसकी एक फोटोकॉपी के साथ दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ ले जाना न भूलें। 

एग्जाम कब होगा? 

असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन एग्जाम 12 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। एग्जाम में शामिल सभी छात्रों से सभी सब्जेक्ट से करीब 100 मार्क्स के 100 MCQ’s क्वश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, छात्रों की एग्जाम अवधि केवल 120 मिनट की निर्धारित की जाएगी। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates