UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक 1182 पदों के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जानें जरूरी डिटेल्स

UP Cane Supervisor Vacancy 2026: यूपीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है। 

Jul 7, 2026, 14:11 IST
UP Cane Supervisor Vacancy 2026
UP Cane Supervisor Vacancy 2026

UP Cane Supervisor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है। यूपी टीईटी-2025 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। 

UP Cane Supervisor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक  

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक नीचे टेबल में भी दिया जाएगा। 

Related Stories

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पद ऑनलाइन आवेदन लिंक 
जल्द उपलब्ध 

UP Cane Supervisor Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम 
यूपी गन्ना पर्यवेक्षक 
रिक्त पदों की संख्या 
1182 
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
07 जुलाई 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
28 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया 
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UP Cane Supervisor Vacancy 2026 Eligibility Criteria

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से कृषि में ग्रेजुएट होने के साथ यूपी टीईटी-2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस 25 रुपये है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।     

UP Cane Supervisor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UP Cane Supervisor Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।