UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी की विभिन्न भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने दिसंबर तक की परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम कैलेंडर में एग्जाम डेट और इंटरव्यू की डिटेल्स शामिल हैं। विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का पूरा शेड्यूल उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

Aug 4, 2026, 12:23 IST
UPSSSC Exam Calendar 2026
UPSSSC Exam Calendar 2026

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर 3 अगस्त को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार दिसंबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीख और इंटरव्यू की डिटेल्स देख सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू की संभावित तिथियों की जांच कर सकते हैं। 

ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, महिला स्वास्थ्यकर्मी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड, अकाउंटेंट, बीसीजी टेक्नीशियन, एक्साइज कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट स्टोर टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी, कंबाइंड जूनियर इंजीनियर और कई अन्य भर्तियों की परीक्षाओं का निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है। 

UPSSSC Exam Calendar 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार दिसंबर तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जानने के लिए टेबल में दिए हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

Related Stories

संगठन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी)
परीक्षा कैलेंडर वर्ष
2026
कैलेंडर रिलीज तिथि
3 अगस्त 2026 (जारी)
परीक्षा तिथि
अगस्त से दिसंबर 2026 तक
परीक्षा 
लिखित परीक्षा / शारीरिक परीक्षण / साक्षात्कार
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Exam Calendar 2026: परीक्षा कैलेंडर 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसंबर तक की परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

विज्ञापन संख्या 
परीक्षा का नाम 
परीक्षा/इंटरव्यू तिथि
06-परीक्षा/2026
तकनीकी सहायक समूह-सी मुख्य परीक्षा
9 अगस्त, 2026
07-परीक्षा/2026
संयुक्त अधीनस्थ सेवा (स्नातक) मुख्य परीक्षा
23 अगस्त, 2026
08-परीक्षा/2026
आबकारी सिपाही (उत्पाद शुल्क कांस्टेबल) मुख्य परीक्षा
20 सितंबर, 2026
01-परीक्षा/2024
फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा
20 सितंबर, 2026
12-परीक्षा/2026
वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा
27 सितंबर, 2026
15-परीक्षा/2026
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा
27 सितंबर, 2026
10-परीक्षा/2026
प्लाटून कमांडर / बैंड आयोजक मुख्य परीक्षा
22 नवंबर, 2026
11-परीक्षा/2026
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा
22 नवंबर, 2026
13-परीक्षा/2026
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा
29 नवंबर, 2026
07-परीक्षा/2022
मोहर्रिर मुख्य परीक्षा
29 नवंबर, 2026
14-परीक्षा/2026
सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा
20 दिसंबर, 2026
09-परीक्षा/2026
विधान भवन रक्षक/वन रक्षक मुख्य परीक्षा
20 दिसंबर, 2026

नोट: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विशेष परिस्थितियों में आयोग द्वारा परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026

UPSSSC Exam Calendar 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 लेटेस्ट नोटिफिकेशन के सेक्शन पर जाएं। 

स्टेप 3 होम पेज पर, UPSSSC Exam Calendar 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें। 

स्टेप 5 भर्ती से संबंधित परीक्षा तिथि की जांच करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।