UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही का एडमिट कार्ड 2026 जारी किया है। इस परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को (Single Shift) में किया जाएगा। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड आज 16 सितंबर को वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों के सुविधा के लिए परीक्षा शहर सूची 11 सितंबर को जारी कर दी गई थी।
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
यूपीएसएसएससी ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज 16 सितंबर, 2026 को जारी किए हैं। जो उम्मीदवार 20 सितंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें हॉल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 Download link
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
|
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026
|
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए सिटी स्लिप 11 सितंबर को जारी कर दी गई थी। जिसके बाद आयोग ने आज 16 सितंबर, 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स देख सकते हैं:
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण
|
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
|
|
पद
|
आबकारी सिपाही
|
|
विज्ञापन संख्या
|
08-परीक्षा/2026
|
|
कुल रिक्तियां
|
722
|
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
|
16 सितंबर, 2026 (जारी)
|
|
परीक्षा तिथि
|
20 सितंबर 2026
|
|
परीक्षा का समय
|
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
|
तरीका
|
ऑफलाइन लिखित परीक्षा
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से यूपी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 पर जाएं।
स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
