UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: यूपी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड कब आएगा?, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Aug 17, 2026, 11:38 IST
UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 Kab Aayega
UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 Kab Aayega

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को की जानी है। हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक सूचना में एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि नहीं बताई गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में उम्मीदवारों को अलग से ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

UP Lower PCS Admit Card 2026 हाइलाइट्स

UPSSSC लोअर PCS सिटी स्लिप 2026 14 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी है। अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

परीक्षा का नाम
UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा 2026
आयोजक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
सिटी स्लिप
14 अगस्त 2026 
एडमिट कार्ड
जल्द 
परीक्षा तिथि
23 अगस्त 2026
परीक्षा समय
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइट
upsssc.gov.in

UPSSSC लोअर पीसीएस परीक्षा 2026 की तिथि क्या है?

आयोग के विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 के तहत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/08 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के पदों के लिए मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

UPSSSC लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

अभी आयोग की सूचना में UPSSSC Lower PCS मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है। आयोग ने कहा है कि एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी अलग से वेबसाइट पर दी जाएगी। उम्मीद है कि आयोग परीक्षा से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए upsssc.gov.in पर नज़र रखें। 

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर News & Alerts सेक्शन में जाएं।

  3. विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 के अंतर्गत परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें, लिखें लिंक पर क्लिक करें।

  4. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  5. सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UP लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी

यूपी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और जरूरी परीक्षा निर्देश दिए होंगे।

एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से चेक कर लें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।