UPSSSC Lower PCS Mains Answer Key 2026: यूपी लोअर पीसीएस मेन्स संशोधित आंसर-की, PDF डाउनलोड करें

UPSSSC Lower PCS Mains Answer Key 2026: यूपी लोअर पीसीएस मेन्स संशोधित आंसर-की 13 नवंबर को जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से मास्टर सेट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 14, 2026, 17:55 IST

UPSSSC Lower PCS Mains Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संशोधित आंसर-की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें और परीक्षा में अपने संभावित अंकों का आकलन करें।

लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न अधीनस्थ पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। संशोधित उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने का एक और अवसर मिलता है। आयोग द्वारा उत्तर कुंजी में किए गए संशोधनों को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

UPSSSC Lower PCS Mains Answer Key 2026 link 

यूपी लोअर पीसीएस मेन्स संशोधित आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार प्रश्नों के साथ नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Stories

यूपी लोअर पीसीएस मेन्स संशोधित आंसर-की 2026

UPSSSC Lower PCS Mains Answer Key 2026: हाइलाइट्स

विवरण
जानकारी
परीक्षा का नाम
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा 2026
आयोग का नाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
आर्टिकल का नाम
संशोधित आंसर-की
परीक्षा का प्रकार
मुख्य परीक्षा
आंसर-की
संशोधित
संबंधित वर्ष
2026
आधिकारिक वेबसाइट
upsssc.gov.in

UPSSSC Lower PCS Revised Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके यूपी लोअर पीसीएस मेन्स की संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट नोटिस या आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब UPSSSC Lower PCS Mains Revised Answer Key 2026 के लिंक को खोजें।

4. संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद उत्तर कुंजी की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. इसमें अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें।

6. भविष्य के संदर्भ के लिए संशोधित आंसर-की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

उत्तर कुंजी से अंकों का आकलन कैसे करें?

उम्मीदवार संशोधित उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्रश्नपत्र में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर कुंजी से करें। सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर परीक्षा के निर्धारित अंक वितरण और नेगेटिव मार्किंग के नियमों को ध्यान में रखते हुए स्कोर की गणना करें।

 UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: यूपी आबकारी कांस्टेबल संशोधित आंसर-की जारी, PDF डाउनलोड करें


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।