UPSSSC Lower PCS New Syllabus 2026 PDF: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 में जीके, जनरल स्टडीज, कंप्यूटर जैसे विषय शामिल हैं। इस परीक्षा के पैटर्न में निगेटिव मार्किंग लागू है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार लेख में दिए सिलेबस पीडीएफ और एग्जाम पैटर्न को देख सकते हैं। 

Aug 20, 2026, 13:34 IST
UPSSSC Lower PCS New Syllabus 2026 PDF
UPSSSC Lower PCS New Syllabus 2026 PDF

UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026 in Hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 आयोजित होने जा रही है। ऐसे में परीक्षा सिलेबस और पैटर्न को समझना उम्मीदवारों को लिए महत्वपूर्ण है। सिलेबस से परीक्षा पैटर्न को समझने, योजना बनाने, जरूरी टॉपिक और विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। जिससे कैंडिडेट की सिलेक्ट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस लेख में हमने यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 और एग्जाम पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी दी है। 

UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सिविल सेवा परीक्षा है। जिसे अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। यहां हमने यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न के बारे में विवरण दिया है। 

परीक्षा का नाम 
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026
भर्ती निकाय 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का तरीका 
ऑफलाइन 
चयन प्रक्रिया 
  • PET स्कोर
  • मुख्य परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा का प्रकार 
ऑब्जेक्टिव टाइप 
कुल सवाल 
100
अवधि 
2 घंटे
निगेटिव मार्किंग लागू
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे

UPSSSC Lower PCS Exam Pattern 2026

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों की क्षमता का परीक्षण करने के लिए कई विषयों को शामिल किया गया है। उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026
भाग 
              विषय
अंक 
1
भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन 
5
 
भारतीय राजनीति एवं संविधान 
10
 
भूगोल (भारत और विश्व) 
5
 
भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास 
10
 
सामान्य विज्ञान 
5
 
पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन 
10 
 
समसामयिक
5
 
तर्क 
5
 
गणित
5
 
सामान्य हिंदी
5
भाग 2
कंप्यूटर और आईटी
15
भाग 3
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
20
कुल 
100

UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026: सिलेबस पीडीएफ 

उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 का ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और विषयवार की जानकारी को ऑफलाइन देख सकते हैं। इस पीडीएफ में सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर एवं आईटी और उत्तर प्रदेश जीके के विषय, अंकन योजना और परीक्षा पैटर्न शामिल हैं।

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 

UPSSSC Lower PCS Syllabus 2026: विषयवार सिलेबस 

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस का सिलेबस 2026 तीन भागों में विभाजित किया गया है। विषयवार सिलेबस निम्नलिखित है:

भाग 1: सामान्य अध्ययन एवं मुख्य विषय

1. भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन

  • प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास

  • स्वतंत्रता संघर्ष और आजादी

  • सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास

2. भारतीय राजनीति एवं संविधान

  • संविधान और शासन

  • पंचायती राज व्यवस्था

  • सार्वजनिक नीति और विकास कार्यक्रम

3. भूगोल (भारत और विश्व)

  • भौतिक एवं आर्थिक भूगोल

  • कृषि, जनसंख्या और शहरीकरण

  • विश्व भूगोल की बुनियादी बातें

4. भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास

  • आर्थिक योजना और सुधार

  • नीति आयोग की भूमिका

  • अवसंरचना और वैश्वीकरण

  • बजट और वित्तीय प्रणालियाँ

5. सामान्य विज्ञान

  • भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की बुनियादी बातें

  • स्वास्थ्य, पोषण और रोग

  • दैनिक जीवन में विज्ञान

6. पर्यावरण, पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन

  • जैव विविधता और पारिस्थितिकी

  • प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन

  • आपदा प्रबंधन रणनीतियाँ

7. समसामयिक मामले

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन

  • सरकारी योजनाएं और अपडेट

8. तर्क क्षमता (सामान्य बुद्धि)

  • तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता

  • समस्या समाधान करने की कुशलताएं

9. प्रारंभिक गणितीय ज्ञान

  • स्तर: हाई स्कूल

  • अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति

  • ग्राफ और डेटा की व्याख्या

10. सामान्य हिंदी

  • आधिकारिक, अर्ध-आधिकारिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक पत्राचार: पत्र, कार्यालय आदेश, सूचनाएं, परिपत्र

  • ध्वनिविज्ञान: उच्चारण, लेखन, स्वर, व्यंजन, मात्राएँ, ध्वनियों का वर्गीकरण

  • शब्द निर्माण: संधि और संधि-विच्छेद, यौगिक शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय

  • शब्दों के प्रकार: तत्सम, अर्ध-तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी

  • शब्द के प्रकार: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण, पूर्वसर्ग, विस्मयादिबोधक, कण

  • शब्दावली: समानार्थी शब्द, विलोम शब्द, शब्द युग्म, एक-शब्द प्रतिस्थापन, समरूप शब्द, उपयुक्त शब्द चयन

  • मुहावरे और कहावतें

  • व्याकरण: लिंग, वचन, पुरुष, काल, वाच्य

  • वाक्य संरचना और प्रकार: सरल, संयुक्त, जटिल

  • विराम चिह्न

भाग 2: कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी

  • कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय और अनुप्रयोग

  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

  • इनपुट और आउटपुट उपकरण

  • इंटरनेट प्रोटोकॉल / आईपी पता

  • आईटी गैजेट्स और उनके अनुप्रयोग

  • ईमेल आईडी बनाना और उसका उपयोग करना

  • प्रिंटर, टैबलेट और मोबाइल का संचालन

  • वर्ड प्रोसेसिंग (एमएस-वर्ड) और एक्सेल प्रोसेसिंग (एमएस-एक्सेल): महत्वपूर्ण तत्व

  • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस

  • डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग

  • भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा

  • कंप्यूटर और आईटी में तकनीकी विकास और नवाचार: 

    • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई)

    • बिग डेटा प्रोसेसिंग

    • डीप लर्निंग

    • यंत्र अधिगम

    • इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT)

  • सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां

भाग 3: उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

भाग 2 में उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से संबंधित विषय शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • इतिहास: उत्तर प्रदेश से संबंधित ऐतिहासिक घटनाएं और आंदोलन

  • संस्कृति: कला, वास्तुकला, त्यौहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएँ, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज

  • पर्यटन: महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल

  • भूगोल: भौतिक विशेषताएं, पर्यावरण, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खानें और खनिज

  • अर्थव्यवस्था: कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार

  • शासन प्रणाली एवं प्रशासन: राजनीतिक व्यवस्था और प्रशासनिक संरचना

  • वर्तमान घटनाक्रम: उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हाल के घटनाक्रम और उपलब्धियां।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates