8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी पर आया नया अपडेट! होने जा रही अहम बैठक, कब आएगी रिपोर्ट, देखें अपडेट 

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने वाली है यह सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है। बता दें कि आठवां वेतन आयोग 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु का दौरा करने वाला है। इस दौरान आयोग केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठनों, संस्थानों, एसोसिएशनों और यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।

Sep 17, 2026, 15:51 IST
8वें वेतन आयोग पर क्या है लेटेस्ट अपडेट !
8वें वेतन आयोग पर क्या है लेटेस्ट अपडेट !

8th Pay Commission Update Hindi: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी और आयोग अपनी रिपोर्ट कब तक सरकार को सौंपेगा।

फिलहाल आयोग की गतिविधियां तेज हो गई हैं और देश के अलग-अलग शहरों में कर्मचारियों व उनके संगठनों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में चंडीगढ़ में बैठक आयोजित की गई , जबकि अक्टूबर में आयोग बेंगलुरु का दौरा करने वाला है।

8वें वेतन आयोग पर क्या है लेटेस्ट अपडेट  

बता दें कि आठवां वेतन आयोग 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु का दौरा करेगा। इस दौरान आयोग केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठनों, संस्थानों, एसोसिएशनों और यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।

बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी मांगों, वेतन-भत्तों और अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर सुझाव लिए जाएंगे। आयोग ने साफ किया है कि जो संगठन बेंगलुरु में आयोग के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें 18 सितंबर 2026 तक बैठक के लिए अपना अनुरोध जमा करना होगा।

कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी?

आठवें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसके बेस पर मौजूदा बेसिक पे को संशोधित किया जाता है। हालांकि, अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है, इसलिए सैलरी में कितनी वास्तविक बढ़ोतरी होगी, यह फिलहाल निश्चित नहीं है।

मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये है। अलग-अलग अनुमानित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर संभावित बेसिक पे इस तरह समझी जा सकती है-

1.92 फिटमेंट फैक्टर: करीब 34,560 रुपये 

2.57 फिटमेंट फैक्टर: करीब 46,260 रुपये 

2.86 फिटमेंट फैक्टर: करीब 51480 रुपये 

4.0 फिटमेंट फैक्टर: 72,000 रुपये

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये अनुमानित आंकड़े हैं। अंतिम सैलरी फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स, भत्तों और सरकार द्वारा मंजूर की गई सिफारिशों पर निर्भर करेगी।

कब तक आएगी आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

आठवें वेतन आयोग की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। इसे अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से आयोग की रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा मई 2027 तक बनती है।

सिफारिशें कब से लागू होंगी?

रिपोर्ट आने के बाद भी कर्मचारियों को नई वेतन व्यवस्था का लाभ मिलने में कुछ समय लग सकता है। पहले की वेतन आयोग प्रक्रिया को देखते हुए, सिफारिशों पर विचार, मंजूरी और उसके बाद लागू करने में अतिरिक्त समय लगने की संभावना रहती है।

अभी सबसे बड़ा सवाल क्या?

फिलहाल आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया जारी है और आयोग अलग-अलग स्थानों पर कर्मचारियों व उनके संगठनों से सुझाव जुटा रहा है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, बेसिक पे में कितना बदलाव होगा और अंतिम सिफारिशें कब लागू होंगी, इन सवालों का स्पष्ट जवाब आयोग की रिपोर्ट और उसके बाद सरकार के फैसले से ही मिलेगा।

8th Pay Commission: DA बेसिक में मर्ज हुआ तो सैलरी में कितना होगा इजाफा, समझें पूरा गणित

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates