8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। वेतन आयोग के गठन के बाद से ही कर्मचारी अपनी सैलरी, पेंशन और भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी बीच कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने कर्मचारियों के हित में कई अहम मांगें रखी हैं। संगठन चाहता है कि सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% किया जाए, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल हो और महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाए। अगर इन प्रस्तावों पर मुहर लगती है, तो कर्मचारियों की सैलरी और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
18 नवंबर को आयोग के सामने रखीं मांगें
BPMS ने 18 नवंबर 2026 को 8वें वेतन आयोग के चेयरमैन के साथ दूसरे दौर की बातचीत के दौरान अपना मांग पत्र पेश किया। रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था, पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
Related Stories
3% से बढ़ाकर 6% हो सालाना इंक्रीमेंट
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर हर साल 3% इंक्रीमेंट मिलता है। BPMS की मांग है कि इसे बढ़ाकर 6% किया जाए। संगठन का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और कर्मचारियों की जरूरतें भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में सालाना वेतन वृद्धि की मौजूदा दर में बदलाव जरूरी है।
इसके अलावा वेतन आयोग से ऐसा फिटमेंट फैक्टर तय करने की मांग की गई है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बेहतर बढ़ोतरी हो सके।
DA का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में मर्ज करने का प्रस्ताव
महंगाई भत्ते को लेकर भी BPMS ने अहम सुझाव दिया है। संगठन चाहता है कि मौजूदा DA का 50% हिस्सा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन में शामिल किया जाए। इससे वेतन और पेंशन का आधार बढ़ सकता है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।
बीमा कवर में भी बढ़ोतरी की मांग
BPMS ने CGEGIS के तहत मिलने वाले बीमा कवर को 30,000 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (DLI) का लाभ बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की गई है।
OPS बहाली और बोनस पर भी जोर
वहीं संगठन ने NPS और UPS को बंद कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग की है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को कम से कम 30 दिन की सैलरी और DA के बराबर बोनस देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
फिलहाल ये सभी कर्मचारी संगठन की मांगें हैं। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा कि कर्मचारियों को इन प्रस्तावों का कितना लाभ मिलेगा।
