Bank Holiday 2026: 15 से 27 सितंबर तक बैंकों की लंबी छुट्टियां: जानें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI के नियम

सितंबर में 15 से 27 सितंबर के बीच एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, पीएनबी जैसे बैंकों में कई दिन छुट्टी रहने वाली है। यदि आप अपने राज्य और शहर में बैंक की छुट्टी के बारे में जानना चाहते है, तो यहां देखें। 

Sep 15, 2026, 12:19 IST

Banks Closing 2026: यदि आप आज और इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम जैसे चेक क्लियरिंग, लोन डॉक्युमेंटेशन आदि चीजों को करवाना चाहते है, तो सबसे पहले जान लें कि क्या आज 15 अगस्त 2026 को आपके शहर में बैंक बंद है या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार कल मंगलवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर से 15 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई दिन बैंक लाइन-वाइज भी बंद रहेंगे। बंद रहने वाले बैंको जैसे SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB और दूसरे बैंक भी अलग-अलग शहरों के बैंक आदि की लिस्ट के बारे में जानने के लिए छात्र यहां से जानकारी हासिल करें। RBI कैलेंडर के हिसाब से यह सभी ब्रांच बंद रहेंगे।  

इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

15 से 20 सितंबर 2026 तक के बीच बैंक 4 दिन तक बंद रह सकते हैं। ये छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होगी, यानी आपके शहर में किसी दिन बैंक की छुट्टी है, तो जरूरी नहीं कि उसी दिन दूसरे शहरों में भी बैंक बंद हों। इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी को जरूर चेक करें।   

Related Stories

क्या आज 15 सितंबर को बैंक खुलेंगें या बंद रहेंगे?

आज 15 सितंबर को बैंक की छुट्टी कहां-कहां रहेगी, जानने के लिए यहां देखें। 
गुजरात: जैन धर्म के पर्युषण पर्व के समापन दिवससंवत्सरीके अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 
ओडिशा: नई धान की फसल के आगमन का प्रतीक माने जाने वाले प्रमुख कृषि उत्सवनुआखाईके अवसर पर बैंक बंद रहेंगे
गोवा: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन यानी आज भी सभी बैंक बंद रहेंगे।
प्रभावित बैंकिंग केंद्र: आरबीआई की अवकाशकालीन लिस्ट के अनुसार,अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे। 

सितंबर 2026: बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट September Bank Holiday Calendar के अनुसार राज्य-वाइज और शहर वाइज सभी बैंक की छुट्टियों की डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डेट 
दिन
छुट्टी का कारण
प्रभावित शहर / राज्य 
14 सितंबर
सोमवार
गणेश चतुर्थी / गणेश पूजा
बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा आदि
15 सितंबर
मंगलवार
संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)
अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गोवा (पणजी)
18 सितंबर
शुक्रवार
यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे (Unitarian Anniversary)
मेघालय (शिलांग)
20 सितंबर
रविवार
साप्ताहिक अवकाश (Sunday)
देशभर में (National Holiday)
21 सितंबर
सोमवार
श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि
भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम (केरल) एवं असम
22 सितंबर
मंगलवार
करमा पूजा (Karma Puja)
रांची (झारखंड)
23 सितंबर
बुधवार
महाराजा हरि सिंह जी जयंती
जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)
25 सितंबर
शुक्रवार
इंद्रजात्रा (Indrajatra)
गंगटोक (सिक्किम)
26 सितंबर
शनिवार
चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
देशभर में (National Holiday)
27 सितंबर
रविवार
साप्ताहिक अवकाश (Sunday)
देशभर में (National Holiday)

प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार और उनका सामान्य ज्ञान 

15 से 27 सितंबर तक बैंकों की लंबी छुट्टियां कई त्योहारों के कारण भी अलग-अलग शहरों और राज्यों में रखी गई है। यह जानकारी हासिल करने के लिए यहां देखें। 

1. नुआखाई - ओडिशा

ओडिशा का प्रमुख कृषि पर्व 'नुआखाई' नए चावल के स्वागत में मनाया जाता है। 'नुआ' का अर्थ नया और 'खाई' का अर्थ खाना होता है। इस दिन किसान अपनी पहली फसल देवी समलेश्वरी को अर्पित करते हैं।

2. करमा पूजा - झारखंड

झारखंड और बिहार के जनजातीय समाज द्वारा प्रकृति और करम वृक्ष की पूजा की जाती है। यह पर्व भ्रातृ-प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और अच्छी फसल की कामना का प्रतीक है। इस दिन झारखंड में छुट्टी होती है। 

3. इंद्रजात्रा - सिक्किम और नेपाल

सिक्किम और नेपाल की सीमावर्ती घाटियों में मनाया जाने वाला यह एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जिसमें वर्षा के देवता भगवान इंद्र और जीवित देवी 'कुमारी' की पूजा की जाती है। 

4. श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि

  • श्रीमंत शंकरदेव: असम के महान संत, समाज सुधारक और नव-वैष्णव धर्म के संस्थापक।
  • श्री नारायण गुरु: केरल के महान सामाजिक सुधारक, जिन्होंने "एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर" का संदेश दिया।

RBI छुट्टियां: क्या पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक?

आम नागरिकों के मन में अक्सर भ्रम रहता है कि यदि 15 सितंबर को बैंक बंद हैं, तो क्या यह पूरे भारत में लागू होगा?

तो हम आपको बता दें कि नहीं, RBI के कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में बैंको की छुट्टी नहीं होगी। 

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने जरूरी वित्तीय काम?

भौतिक ब्रांच (Branches) बंद रहने पर भी आज का आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर आपके काम रुकने नहीं देता। छुट्टियों के दौरान निम्नलिखित सेवाएं लगातार 24 घंटे काम करती हैं:

  • UPI सेवाएं: Google Pay, Paytm, PhonePe और भीम ऐप के जरिए ट्रांसफर तुरंत होते हैं।
  • एटीएम एवं नकद जमा मशीनें (ATM / CDM): कैश निकालने और जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहती है।
  • इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग: IMPS और NEFT के माध्यम से खाते में पैसे भेजने या बिल भुगतान करने की सुविधा सुचारू रहती है।

यदि आपको सितंबर के दिनों में बैंक जाकर कोई काम पूरा करना है, तो अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टी की सूची पहले से जांच लें। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके आप छुट्टियों के दौरान भी अपने वित्तीय कार्यों को घर बैठे आसानी से पूरा कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: National Engineers’ Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानें इतिहास और इसका महत्व क्या है?

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.