सभी एयरलाइंस में हमें एयर होस्टेस देखने को मिलती हैं। विमानन क्षेत्र से जुड़ी यह सेवा महिलाओं के लिए इस सेक्टर की प्रमुख सेवाओं में से एक है, जिसमें अच्छा पैसा और करियर, दोनों ही हैं। हालांकि, कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या शादी के बाद वे एयर हॉस्टेस बन सकती हैं, यदि आपके मन में भी यह सवाल है, तो यह लेख आपके लिए है।
क्या शादी के बाद महिलाएं एयर हॉस्टेस बन सकती हैं
जी हां, शादीशुदा महिलाएं बिल्कुल एयर होस्टेस या फ्लाइट अटेंडेंट / केबिन क्रू बन सकती हैं। मौजूदा समय में भारत और दुनिया की लगभग सभी प्रमुख एयरलाइंस शादीशुदा महिलाओं को केबिन क्रू के रूप में नियुक्त करती हैं। पहले कुछ एयरलाइंस में अविवाहित होने की शर्त हुआ करती थी, लेकिन बदलते समय, लैंगिक समानता और श्रम कानूनों के तहत अब इस नियम को खत्म कर दिया गया है।
Related Stories
शादीशुदा महिलाओं के लिए एयर होस्टेस बनने के प्रमुख नियम और पात्रता
विवाहित और अविवाहित दोनों उम्मीदवारों के लिए सेलेक्शन के पैरामीटर्स एक जैसे होते हैं, बस कुछ जनरल और मेडिकल नियमों का पालन करना होता है:
-आयु सीमा: अधिकतर घरेलू एयरलाइंस में आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल के बीच होती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस और अनुभवी केबिन क्रू के लिए यह सीमा 32 से 35 वर्ष तक भी होती है
-शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। होटल मैनेजमेंट या एविएशन में डिग्री/डिप्लोमा होने पर ज्यादा प्राथमिकता मिल सकती है।
शारीरिक और मेडिकल मानदंड:
-ऊंचाई: महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी से 157 सेमी के बीच होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में 160 सेमी या 212 सेमी आर्म रीच की मांग हो सकती है।
-वजन : वजन आपकी लंबाई और उम्र के अनुपात के अनुसार होना चाहिए।
-विजन: बिना चश्मे के 6/6 नजर या कॉन्टैक्ट लेंस के साथ सामान्य नजर। शरीर के खुले हिस्सों पर कोई स्थायी टैटू या गहरा निशान नहीं होना चाहिए।
-कम्यूनिकेशन स्किल्सःअंग्रेजी और हिंदी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अन्य विदेशी भाषाएं जानना जरूरी होता है।
नौकरी के दौरान विवाह और मेटरनिटी से जुड़े नियम
-यदि कोई महिला अविवाहित रहते हुए एयर होस्टेस बनती है, तो नौकरी के दौरान शादी करने पर कोई रोक नहीं है।
-भारत सरकार के Maternity Benefit Act के तहत विवाहित केबिन क्रू को 26 सप्ताह के वेतन के साथ मातृत्व अवकाश मिलता है। गर्भावस्था के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें उड़ान ड्यूटी से हटाकर ग्राउंड ड्यूटी दी जाती है और डिलीवरी व फिटनेस जांच के बाद वे दोबारा उड़ान भर सकती हैं।
