उत्तर प्रदेश के इन 2 बड़े शहरों के बीच शुरू हुई थी देश की पहली STD सेवा, जानें मजेदार इतिहास

भारत के दूरसंचार इतिहास में 26 नवंबर 1960 का दिन स्वर्णाक्षरों में दर्ज है, जब उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों में देश की पहली STD सेवा शुरू हुई थी। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

Nov 23, 2026, 18:04 IST
एसटीडी
एसटीडी

आज के समय सभी लोगों के हाथ में मोबाइल फोन है। अब बस एक क्लिक और टच पर अपनों के बीच की दूरी को फोन के माध्यम से कम किया जा सकता है। हालांकि, एक समय था, जब एक से दूसरे राज्य में बात करने के लिए STD(Subscriber Trunk Dialling) का इस्तेमाल होता था। यह सेवा उत्तर प्रदेश के दो बड़े और प्रमुख शहरों के बीच शुरू हुई थी। कौन-से थे ये दो शहर और क्या था इतिहास, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

यूपी के इन दो शहरों के बीच शुरू हुई थी STD सेवा

उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बीच देश की पहली STD सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हुई थी। इस तकनीक ने भारत में लंबी दूरी की टेलीफोन बातचीत की तस्वीर हमेशा के लिए बदल दी थी।

Related Stories

क्या थी पहली की स्थिति

1960 से पहले भारत में एक शहर से दूसरे शहर में फोन कॉल करने के लिए 'ट्रंक कॉल' सिस्टम का उपयोग किया जाता था। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति को पहले स्थानीय टेलीफोन एक्सचेंज के ऑपरेटर को नंबर डायल करके बताना पड़ता था। इसके बाद ऑपरेटर मैन्युअल रूप से तारों को जोड़कर दूसरे शहर के एक्सचेंज से संपर्क साधता था, जिसमें कई बार घंटों का समय लग जाता था और आवाज भी साफ नहीं आती थी।

कानपुर और लखनऊ की बीच हुई शुरुआत

26 नवंबर 1960 को तत्कालीन केंद्रीय परिवहन और संचार मंत्री डॉ. पी. सुब्बारायण ने कानपुर से लखनऊ पहला STD कॉल करके इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया था। STD सेवा के शुरू होने से पहली बार आम ग्राहक को यह अधिकार मिला कि वह बिना किसी ऑपरेटर की मदद लिए सीधे अपने टेलीफोन से शहर का कोड और लैंडलाइन नंबर डायल करके दूसरे शहर में बात कर सके।

कानपुर और लखनऊ को ही क्यों चुना गया?

उस समय कानपुर उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र था और लखनऊ उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी थी। दोनों शहरों के बीच केवल लगभग 80-90 किलोमीटर की दूरी थी, लेकिन व्यापारिक और सरकारी कार्यों के कारण कॉल ट्रैफिक अधिक रहता था, जिससे यह रूट पायलट प्रोजेक्ट के लिए सबसे सही साबित हुआ।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.