भारत ने एशिया में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। इस कड़ी में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया स्थित लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स 2026 जारी किया है। इसके मुताबिक, भारत 40.5 अंकों के साथ एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत है। पहले पायदान पर है अमेरिका है, जिसके 78.9 अंक हैं, जबकि चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बना है। वहीं, 38.6 अंकों के साथ जापान चौथे स्थान पर है।
प्रभावशाली नेताओं में दूसरे नंबर पर पीएम मोदी
एशिया पावर इंडेक्स में प्रभावशाली नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है, जिन्हें क्षेत्रीय नेतृत्व रैंकिंग में दर्ज किया गया है। इस रिपोर्ट में मोदी को दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है। पहले पायदान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। पिछले मूल्यांकन पर गौर करें, तो उनकी रैंकिंग में तीन पायदान का सुधार दर्ज किया गया है।
Related Stories
यह रही है भारत की आर्थिक क्षमता
भारत ने राजनयिक प्रभाव में अपनी सबसे अधिक मजबूती दिखाई है। इस कड़ी में भारत का राजनयिक प्रभाव स्कोर 70.03 अंक रहा है। हालांकि, आर्थिक क्षमता के स्कोर में मामूली गिरावट हुई है, जिसके बाद यह 26.4 अंक पर दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के मानें, तो रुपये की कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के काम करने के तरीके में बदलाव और विदेशों में निवेश में 20 अरब डॉलर की गिरावट का प्रभाव भारत की आर्थिक क्षमता पर देखने को मिला है।
अमेरिका की स्थिति में हुआ है यह बदलाव
रिपोर्ट में अमेरिका की स्थिति में भी बदलाव हुआ है। इस कड़ी में अमेरिका के राजनयिक प्रभाव में सबसे बड़ी गिरावट हुई है, जिसके बाद उसका स्कोर 6 अंकों के साथ घटकर 76.7 हो गया है। आपको बता दें कि 2026 के एशिया पावर इंडेक्स में 27 देश और क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें 131 इंडीकेटर्स के माध्यम से आर्थिक, सैन्य क्षमता, राजनयिक प्रभाव और आर्थिक संबंध समेत अलग- अलग पैरामीटर्स को मापा गया है।
