Australia में पढ़ाई के लिए क्या हैं भारतीय छात्रों के वीजा नियम, क्यों जरूरी है ‘जेन्यून स्टूडेंट टेस्ट’

Last Updated: Nov 23, 2026, 15:45 IST

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने छात्र वीजा के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए वीजा के नियम
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए वीजा के नियम

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने छात्र वीजा के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। वीजा सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पुराने नियमों की जगह जेन्यून स्टूडेंट (GS) टेस्ट और सख्त मानदंड लागू किए गए हैं।

भारतीय छात्रों के लिए प्रमुख वीजा नियम

-अब छात्र वीजा के लिए न्यूनतम IELTS स्कोर 6.0 अनिवार्य है। फाउंडेशन या पाथवे कोर्स के लिए 5.5 और पैकेज्ड अंग्रेजी कोर्स (ELICOS) के लिए 5.0 बैंड की आवश्यकता होती है।

-छात्रों को पहले साल की ट्यूशन फीस, यात्रा खर्च और 12 महीनों के लिविंग कॉस्ट के लिए पर्याप्त बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट या मान्यता प्राप्त बैंक का एजुकेशन लोन प्रमाण दिखाना अनिवार्य है।

-ऑस्ट्रेलियाई संस्थान से कन्फर्मेशन ऑफ एनरोलमेंट पत्र और पूरी अध्ययन अवधि के लिए ओवरसीज स्टूडेंट हेल्थ कवर (OSHC) अनिवार्य है।

-वीजा आवेदन शुल्क में वृद्धि के साथ-साथ अक्टूबर 2026 से लागू नियमों के तहत अधिकांश छात्र वीजा आवेदकों के लिए जीवनसाथी या बच्चों को साथ जोड़ने और ऑस्ट्रेलिया के भीतर रहकर वीजा बदलने पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

क्या है 'जेन्यून स्टूडेंट (Genuine Student-GS) टेस्ट'?

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पुराने 'जेन्यून टेम्पररी एंट्रेंट' (GTE) को खत्म कर जेन्यून स्टूडेंट (GS) टेस्ट लागू किया है। यह कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं है, बल्कि ऑनलाइन वीजा फॉर्म में पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक सीरिज है, जिसके माध्यम से यह परखा जाता है कि आवेदक का मुख्य उद्देश्य वास्तव में पढ़ाई करना है या नहीं।

इसमें छात्रों को अंग्रेजी में चार मुख्य बिंदुओं पर जवाब देना होता है, जिनमें भारत में परिवार, समुदाय, रोजगार और आर्थिक स्थिति का विवरण और यह कारण कि वे अपने देश के बजाय ऑस्ट्रेलिया में यह कोर्स क्यों करना चाहते हैं, शामिल रहता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 23, 2026, 15:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News