भारत का सबसे बड़ा दानदाता जिसने अंबानी-अडानी को पछाड़ा, दान में दिए 2,593 करोड़ रुपये

Biggest Donors in India: एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2026 के अनुसार, HCL के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार 2,593 करोड़ रुपये दान करके लगातार पांचवें साल भारत के सबसे बड़े दानदाता बने हैं। आइए जानते हैं भारत के प्रमुख दानदाताओं के नाम और उन्होंने कितना दान दिया।

Nov 22, 2026, 12:21 IST
अंबानी-अडानी को पीछे छोड़ शिव नादर बने भारत के सबसे बड़े दानदाता
अंबानी-अडानी को पीछे छोड़ शिव नादर बने भारत के सबसे बड़े दानदाता

Biggest Donors in India: भारत के सबसे बड़े दानदाताओं की बात करें तो मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे उद्योगपतियों के नाम सामने आते हैं। लेकिन वित्त वर्ष 2025-26 में इन दोनों को पीछे छोड़कर एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार पहले स्थान पर रहा। उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए कुल 2,593 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

शिव नादर बने भारत के सबसे बड़े दानदाता

Shiv Nadar becomes India's biggest philanthropist: एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2026 के अनुसार, शिव नादर और उनका परिवार लगातार 5वें साल भारत के सबसे बड़े दानदाता बने हैं। उनके दान का औसत प्रतिदिन लगभग 7.1 करोड़ रुपये रहा। शिव नादर ने वर्ष 1976 में HCL की स्थापना की थी। वे भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं।

Related Stories

किसने कितना दिया दान? देखें सभी दानदाताओं की लिस्ट

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के प्रमुख दानदाता इस प्रकार हैं:

  • शिव नादर और परिवार – 2,593 करोड़ रुपये

  • गौतम अडानी और परिवार – 877 करोड़ रुपये

  • बजाज परिवार – 632 करोड़ रुपये

  • मुकेश अंबानी और परिवार – 620 करोड़ रुपये

  • नंदन नीलेकणि – 380 करोड़ रुपये

  • कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार – 366 करोड़ रुपये

  • साइरस पूनावाला और अदार पूनावाला – 336 करोड़ रुपये

  • गौतम अडानी के परिवार के दान में पिछले साल की तुलना में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मुकेश अंबानी के योगदान में लगभग 1 प्रतिशत की कमी आई।

    2026 में कुल कितना दान दिया गया?

    इस रिपोर्ट में कुल 219 दानदाता शामिल हैं। सभी ने मिलकर 11,554 करोड़ रुपये का योगदान दिया। यह पिछले वित्त वर्ष के 10,380 करोड़ रुपये से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 19 दानदाताओं ने 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक का दान दिया। वहीं, 32 ने 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक और 80 ने 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक का योगदान किया।

    किस क्षेत्र में मिला सबसे ज्यादा दान?

    दान के मामले में शिक्षा सबसे आगे रही। वित्त वर्ष 2025-26 में शिक्षा के लिए 4,188 करोड़ रुपये दिए गए। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं को 1,768 करोड़ रुपये तथा कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण (Preservation of Heritage) के लिए 1,377 करोड़ रुपये मिले।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.