यदि आप भी इंस्टाग्राम चलाते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि, हाल ही में इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स की मांग को पूरा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर एक उपयोगी फीचर पेश किया है। इस नए फीचर के तहत अब पोस्ट करने के बाद भी इंस्टाग्राम स्टोरी को एडिट किया जा सकेगा। अब तक स्टोरी में कोई स्पेलिंग की गलती, गलत टैग या अधूरा टेक्स्ट रह जाने पर यूजर्स को पूरी स्टोरी डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे पुराने व्यूज और रिप्लाई भी खत्म हो जाते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।
नए 'Story Edit' फीचर की मुख्य बातें
अब स्टोरी लाइव होने के बाद भी उसमें मौजूद छोटी-मोटी गलतियों को सुधारा जा सकेगा। इससे आपकी स्टोरी पर आ चुके व्यूज , लाइक्स और रिएक्शन सुरक्षित रहेंगे।
Related Stories
क्या-क्या एडिट किया जा सकेगा?
स्टोरी पर टेक्स्ट और कैप्शन से लेकर मेंशन और टैग को एडिट किया जा सकता हैः
-स्टोरी पर लिखे गए शब्दों की स्पेलिंग, फॉन्ट या रंग में बदलाव किया जा सकेगा।
-यदि आप किसी दोस्त या पेज को टैग करना भूल गए हैं, तो स्टोरी पोस्ट होने के बाद भी जोड़ा या हटाया जा सकेगा।
-स्टोरी में लोकेशन टैग, हैशटैग या कुछ इंटरैक्टिव स्टिकर्स को एडजस्ट करने की सुविधा मिलेगी।
-सामान्य पोस्ट एडिट फीचर की तरह ही स्टोरी एडिट करने के लिए भी एक सीमित समय-सीमा निर्धारित की गई है, ताकि फीचर का दुरुपयोग न हो।
यूजर्स के लिए क्यों खास है यह अपडेट?
सोशल मीडिया क्रिएटर्स, ब्रांड्स और आम यूजर्स के लिए यह फीचर समय बचाने वाला साबित हो सकता है। अक्सर, जल्दीबाजी में स्टोरी लगाते समय गलत व्यक्ति को टैग करने या लिखने में गलती होने पर पूरी स्टोरी दोबारा बनानी पड़ती थी, लेकिन अब एक क्लिक में सुधार हो सकेगा। ऐसे में इससे इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स को फायदा होगा। आपको बता दें कि इस तरह के फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी, जिसे लेकर अब फाइनल अपडेट आ गया है।
