Bank Holiday: गुरु नानक जयंती पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की लिस्ट

गुरु नानक जयंती पर यदि आप भी किसी काम से बैंक जा रहे हैं, तो आपको जानना जरूरी है कि क्या आप राज्य में बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे, इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

Nov 23, 2026, 17:36 IST
बैंक
बैंक

गुरु नानक जयंती 24 नवंबर, 2026 की है। यदि आप भी इस दिन बैंक में अपने जरूरी काम से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की लिस्ट चेक कर लें। क्योंकि, भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, भारत के कई राज्यों में इस दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। यदि आपको कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपको बुधवार का इंतजार करना पडे़गा।  

क्यों बंद हैं बैंक शाखाएं

भारत में 24 नवंबर गुरु नानक जयंती का पर्व होने के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा है। ऐसे में इस अवसर पर छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, भारत में राज्यवार त्योहार होते हैं, ऐसे में सिर्फ चुनिंदा राज्यों में ही इस अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।  

Related Stories

किन राज्यों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं 

गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बेशक इस दिन बैंक बंदे रहेंगे, लेकिन नेट बैंकिंग, IMPS और ATM और समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे घर बैठे ही ऑनलाइन सेवा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियर कराने या फिर काउंटर से जुड़ी सेवाओं के लिए ग्राहकों को बुधवार का इंतजार करना पड़ेगा। 

27 नवंबर को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक

आगामी 27 नवंबर को कनकदास जयंती होने के अवसर पर 27 नवंबर को बंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। आपको बता दें कि 28 नवंबर को चौथा शनिवार है, जबकि रविवार को छुट्टी होने के कारण बैंकों का पहले से ही अवकाश घोषित है। ऐसे में इस राज्य में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.