कितनी होती है NSG कमांडो की सैलरी? रैंक के हिसाब से मिलता है कितना पैसा

NSG में तैनात जवानों की सैलरी उनके पद, अनुभव और मूल सुरक्षा बल के वेतनमान पर निर्भर करती है। आप यहां अनुमानित सैलरी स्ट्रक्चर देख सकते हैं। 

Nov 24, 2026, 12:07 IST
NSG Commando Salary: पद के अनुसार कितना मिलता है वेतन?
NSG Commando Salary: पद के अनुसार कितना मिलता है वेतन?

NSG Commando Ki Salary Kitni Hoti Hai: देश की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की जिंदगी आसान नहीं होती। खासकर उन कमांडो की, जिन्हें हर समय किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ता है। National Security Guard (NSG) यानी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड भारत का एक विशेष सुरक्षा बल है, जो आतंकवादी हमलों और गंभीर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए जाना जाता है। NSG कमांडो को उनकी बहादुरी, फिटनेस और कठिन ट्रेनिंग के लिए पहचाना जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर NSG कमांडो की सैलरी कितनी होती है और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

क्या है NSG और कब हुई इसकी स्थापना?

National Security Guard (NSG) की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश को आतंकवादी गतिविधियों से सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर विशेष ऑपरेशन को अंजाम देना है। NSG कमांडो को बंधक बचाने, आतंकवादी हमलों से निपटने और हाई-रिस्क ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

इस बल में शामिल होने वाले जवानों को कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। यहां शारीरिक ताकत के साथ मानसिक मजबूती और मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसला लेने की क्षमता भी जरूरी होती है।

Related Stories

NSG Commando Salary: पद के अनुसार कितना मिलता है वेतन?

NSG में तैनात जवानों की सैलरी उनके पद, अनुभव और मूल सुरक्षा बल के वेतनमान पर निर्भर करती है। अलग-अलग पदों के लिए अनुमानित मासिक वेतन इस प्रकार है:

पद
अनुमानित मासिक वेतन
कांस्टेबल/सिपाही
₹25,000-₹40,000
हेड कांस्टेबल
₹35,000-₹50,000
ASI
₹40,000-₹60,000
SI
₹50,000-₹70,000
इंस्पेक्टर
₹60,000-₹80,000
असिस्टेंट कमांडेंट
₹75,000-₹1,00,000
डिप्टी कमांडेंट और उससे ऊपर
₹1,00,000 या अधिक

ये वेतन आंकड़े अनुमानित हैं। वास्तविक सैलरी संबंधित नियमों और भत्तों के अनुसार अलग हो सकती है।

सैलरी के अलावा मिलती हैं ये सुविधाएं

NSG कमांडो को वेतन के साथ नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और विशेष ड्यूटी से जुड़े भत्ते मिल सकते हैं। हालांकि, सुविधाएं और भत्ते पद तथा तैनाती के आधार पर तय होते हैं।

NSG कमांडो की क्या होती हैं जिम्मेदारियां?

बता दें, कि NSG में अलग-अलग समूहों को विशेष जिम्मेदारियां दी जाती हैं। Special Action Group आतंकवाद विरोधी अभियान और बंधक बचाव जैसे ऑपरेशन संभालता है। Special Ranger Group महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में भूमिका निभाता है। वहीं Special Composite Group विभिन्न शहरों में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के लिए तैनात रहता है। National Bomb Data Centre बम से जुड़ी घटनाओं के आंकड़ों और विश्लेषण पर काम करता है।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.