दुनिया का इकलौता देश, जिसकी सीमा 14 देशों से लगती है, UPSC में पूछा गया सवाल

Last Updated: Nov 24, 2026, 11:14 IST

दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में इकलौता देश ऐसा भी है, जिसकी सीमा 14 देशों से लगती है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

बॉर्डर
बॉर्डर

दुनिया में यदि कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 है। इनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य देश हैं। इनमें कुछ देश एक-दूसरे के साथ सीमा साझा करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में इकलौता देश ऐसा भी है, जो कि 14 देशों के साथ सीमा साझा करता है। इसे लेकर UPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल पूछे गए हैं। क्या आप इस देश के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

इकलौता देश, जो 14 अन्य देशों से साझा करता है सीमा

दुनिया में सर्वाधिक देशों के साथ स्थलीय सीमा साझा करने वाला देश चीनहै, जिसकी सीमा कुल 14 देशों से लगती है। यह सामान्य ज्ञान का एक चर्चित प्रश्न है, जो UPSC, State PSC, SSC और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछा जाता है।

रूस को लेकर होता है भ्रम

अंतरराष्ट्रीय भूगोल मानचित्रों में रूस की सीमा भी 14 देशों से लगती हुई मानी जाती है, लेकिन इनमें से दो देशों-अब्खाजिया और दक्षिण ओसेशिया को पूर्ण अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नहीं है। इसलिए, चीन ही 14 संप्रभु देशों से सीमा साझा करने वाला प्रमुख देश माना जाता है।

चीन की सीमा से लगने वाले 14 देशों की लिस्ट 

चीन की कुल स्थलीय सीमा लगभग 22,117 किलोमीटर लंबी है, जो दुनिया में सबसे लंबी है। दिशा के अनुसार यह 14 देशों को छूती है:

दिशा / क्षेत्र

सीमावर्ती देश

कुल संख्या

दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम

1. भारत, 2. नेपाल , 3. भटान

3

दक्षिण-पूर्व

4. म्यांमार, 5. लाओस, 6. वियतनाम

3

पश्चिम और मध्य एशिया

7. पाकिस्तान, 8. अफगानिस्तान, 9. ताजिकिस्तान, 10. किर्गिस्तान, 11. कजाकिस्तान

5

उत्तर और उत्तर-पूर्व

12. मंगोलिया, 13. रूस, 14. उत्तर कोरिया

3

परीक्षाओं के लिए 3 महत्त्वपूर्ण फैक्ट्स 

-चीन की सबसे लंबी सीमा मंगोलिया के साथ लगभग 4,677 किमी की साझा करता है। वहीं, सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ कुल 76 किमी की साझा करता है।

-भारत और चीन के बीच लगभग 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसे मैकमोहन रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) के नाम से जाना जाता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 11:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News