Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर
भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए SENA देशों (South Africa, England, New Zealand और Australia) में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए।
ऋषभ पंत जब मैदान पर उतरते हैं, तो उनसे कुछ अलग और खास देखने की उम्मीद रहती है। पंत ने अपने खेल से कई बार यह साबित किया है कि वह किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। रविवार को शानदार शतक जड़ते हुए पंत ने इतिहास रच दिया। वह SENA देशों (South Africa, England, New Zealand और Australia) में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए। हालांकि मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
135 गेंदों में पूरा किया शतक
टेस्ट के चौथे दिन पंत ने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला टेस्ट शतक था। साथ ही, कीवी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार उन्होंने तीन अंकों का आंकड़ा छुआ। यह उनके टेस्ट करियर की नौवीं सेंचुरी रही।
128 रन की पारी खेलकर लौटे पवेलियन
पंत की यह शानदार पारी 128 रन पर समाप्त हुई। उन्होंने 153 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 12 चौके तथा आठ छक्के लगाए। नाथन स्मिथ ने डीप मिडविकेट पर बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी पारी समाप्त की। पंत जब पवेलियन लौटे, तो उन्हें दर्शकों की ओर से शानदार विदाई मिली।
SENA देशों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में द ओवल में अपना पहला SENA टेस्ट शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने सिडनी, केपटाउन और बर्मिंघम में भी सेंचुरी जड़ी। 2025 में लीड्स में 134 और 118 रन बनाने के बाद अब वेलिंग्टन में शतक लगाकर उन्होंने चारों देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया।
वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
टेस्ट में छक्कों के मामले में मैकुलम को छोड़ा पीछे
पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 108 छक्के लगा चुके हैं। इस तरह उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं।
वहीं, विकेटकीपरों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में पंत नौ सेंचुरी के साथ लेस एम्स के बराबर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट 17 शतकों के साथ टॉप पर हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.