Parivahan Sewa Update: 25 सितंबर से पहले ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक करें Mobile Number, RTO जाने की जरूरत नहीं

Driving License Updates: सारथी और वाहन पोर्टल पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस में 25 सितंबर तक चालू मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है। ऐसा न करने पर ई-चालान और डिजिटल सेवाओं के निलंबन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसे आसानी से घर बैठे पूरा किया जा सकता है।

Sep 17, 2026, 18:06 IST
Parivahan Sewa Update Driving License Updates
Parivahan Sewa Update Driving License Updates

Driving License 2026: ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) रखने वाले मालिकों के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के सारथी तथा वाहन पोर्टल की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यदि आपके ड्राइविंग लाइसेंस में आपका सही और चालू मोबाइल नंबर फिल नहीं है, तो इसे 25 सितंबर 2026 तक अपडेट कराने का सुझाव सभी को दिया गया है।

समय पर मोबाइल नंबर अपडेट न कराने की स्थिति में ट्रैफिक चालान के डिजिटल नोटिफिकेशन, पुलिस वेरिफिकेशन में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, पुराने लाइसेंस धारकों को प्राथमिकता के आधार पर अपना डेटाबेस अपडेट करने की सलाह दी गई है।

Driving Licence Online Notification 

सरकार और परिवहन विभाग लगातार वाहन चालकों से सारथी परिवहन पोर्टल पर संपर्क करने के लिए डिटेल्स को सही रखने के लिए कहा गया है। सभी लोगो के लाइंसेस पर सही मोबाइल नंबर होने से ई-चालान, रिन्यूअल अलर्ट, ओटीपी और अन्य जरूरी जानकारियां समय पर मिलती रहती हैं। 

मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर क्या हो सकती हैं समस्याएं?

सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर का सही होना केवल एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आपकी ट्रैफिक सेफ्टी और डिजिटल सुविधाओं के लिए काफी जरूरी है।

  • ई-चालान की सूचना न मिलना: यदि आपका ऑनलाइन चालान कटता है, तो उसकी तुरंत सूचना एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड नंबर पर आती है। नंबर बंद होने पर आपको चालान की जानकारी नहीं मिलेगी, जिससे भारी जुर्माना या कानूनी पेनल्टी लग सकती है।
  • सस्पेंशन व वेरिफिकेशन का जोखिम: वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस सारथी पोर्टल से डिजिटल डेटा का मिलान करती है। नंबर मिसमैच या गलत होने की स्थिति में रिकॉर्ड गलत माना जा सकता है। साथ ही, लाइसेंस पर सवाल उठ सकते है।
  • ओटीपी न मिलना: ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण (Renewal), एड्रेस चेंज (Address Change) और डुप्लीकेट लाइसेंस जैसी ऑनलाइन सेवाओं के लिए ओटीपी (OTP) आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल नंबर अपडेट से जुड़ी डिटेल्स 

इवेंट 
डिटेल्स 
संबंधित विभाग
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)
ऑफिशियल पोर्टल
सारथी परिवहन (sarathi.parivahan.gov.in)
एक्सपेक्टेड लास्ट डेट 
25 सितंबर 2026
सेवा का प्रकार
100% ऑनलाइन (RTO जाने की आवश्यकता नहीं)
इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट 
ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्म तिथि (DOB) व आधार से जुड़ा चालू मोबाइल नंबर
वेरिफिकेशन प्रक्रिया
नया मोबाइल नंबर और उस पर प्राप्त OTP

सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

यदि आर ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते है, तो आपको क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। इसे आप घर बैठे हमारे द्वारा नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in या parivahan.gov.in को खोलें।

2. होमपेज पर दिए गए ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने संबंधित राज्य को चुनें। 

3. मेनू बार में 'Others' सेक्शन पर जाएं और 'Update Mobile Number' ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. सेवा सूची में 'Driving Licence' को चुनें।

5. फिर, अपना Driving License Number जारी होने की डेट और जन्म तिथि (Date of Birth) को फिल करें।

6. स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने नाम और लाइसेंस का ब्योरा जांचें और आगे बढ़ें।

7. अपना नया 10-अंकों का मोबाइल नंबर फिल करें और 'Proceed' पर क्लिक करें।

8. आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। 

9. फिस उस OTP को बॉक्स में फिल करके 'Submit' कर दें।

सबमिट करते ही आपका नया मोबाइल नंबर सारथी डेटाबेस में सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।

यहां भी पढ़े: Bank Holiday Sept 18: क्या कल बंद रहेंगे बैंक? RBI की पूरी लिस्ट से जानें कहां-कहां बंद और खुले हैं Bank

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates