PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने के बाद, मैसेज न आए तब इस डायरेक्ट Link से चेक करें बैलेन्स

PM Kisan योजना की 24वीं किस्त पीएम मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा में जारी करेंगे। यदि मोबाइल पर किस्त के क्रेडिट होने का मैसेज आने में देरी होती है तब आप यहां पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने का ऑफिसियल स्टेप देख सकते है।

Oct 29, 2026, 19:06 IST
PM Kisan की 24वीं किस्त: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्टेटस
PM Kisan की 24वीं किस्त: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए 24वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर है। खेती-किसानी के खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाले 2,000 रुपये किसानों को खाद, बीज और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने में मदद करते हैं। ऐसे में किस्त जारी होने के बाद किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि उनके खाते में पैसा पहुंचा या नहीं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। किसान घर बैठे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी?

PM Kisan Yojana 24वीं Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जानी है। गुजरात के बनासकांठा से पीएम मोदी जारी करेंगे। बताते चलें कि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। हालांकि, सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा एक ही समय पर दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है।

Related Stories

इन आसान स्टेप्स से चेक करें पेमेंट स्टेटस

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में 2,000 रुपये आए हैं या नहीं, तो नीचे बताए गए तरीके से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

-सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

-होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में मौजूद Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें।

-अब अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। नंबर याद नहीं है, तो उसे पता करने के लिए संबंधित विकल्प चुनें।

-स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें और Get OTP पर क्लिक करें।

-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके आगे बढ़ें।

-इसके बाद उपलब्ध जानकारी में अपना पेमेंट स्टेटस और पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स देख लें।

मोबाइल और बैंक से भी पता कर सकते हैं

यदि वेबसाइट उपयोग करने में परेशानी हो रही है, तो किसान आधिकारिक PMKISAN GoI मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, बैंक पासबुक अपडेट कराकर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए बैंक SMS को देखकर भी पेमेंट की जानकारी मिल सकती है।

बैलेन्स चेक करने का डायरेक्ट लिंक  

pmkisan.gov.in

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

कई बार पात्र होने के बावजूद किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंचती। इसकी वजह e-KYC पूरी नहीं होना, आधार और बैंक खाते की जानकारी में अंतर या आवेदन में गलत डिटेल्स दर्ज होना हो सकता है।

ऐसे में किसानों को अपनी e-KYC और बैंक संबंधी डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए। यदि स्टेटस में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो संबंधित कृषि विभाग या पीएम किसान के ऑफिसियल हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.