PM Modi Birthday 2026: जन्मदिन पर पीएम मोदी करेंगे इस बड़े इवेंट का उद्घाटन, देखें कहां है आयोजन

SEMICON India 2026: पीएम मोदी 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 (SEMICON India) का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन 'सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम' (Silicon to Systems: Building the Ecosystem) थीम पर किया जाएगा।

Sep 16, 2026, 15:40 IST
सेमीकॉन इंडिया 2026 का क्या है थीम
सेमीकॉन इंडिया 2026 का क्या है थीम

PM Modi's Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ा एक बड़ा आयोजन शुरू होने जा रहा है। पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे सेमीकॉन इंडिया 2026 (SEMICON India) का उद्घाटन करेंगे और इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में भारत समेत दुनियाभर की सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे।

17 से 19 सितंबर तक चलेगा आयोजन

सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का फोकस भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सहयोग, निवेश, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट पर रहेगा। इसमें ग्लोबल और भारतीय कंपनियों के अलावा नीति निर्माता, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र भी हिस्सा लेंगे।

सेमीकॉन इंडिया 2026 का क्या है थीम 

17 से 19 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन 'सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम' (Silicon to Systems: Building the Ecosystem) थीम पर किया जाएगा।

600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। आयोजन में करीब 50,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

इसमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से अधिक स्पीकर शामिल होंगे। यानी सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया से जुड़े कई बड़े नाम एक ही मंच पर दिखाई देंगे।

छह देशों के खास पवेलियन

इस बार आयोजन में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और स्वीडन के खास कंट्री पवेलियन (Country Pavilions) भी होंगे।

इन पवेलियनों के जरिए अलग-अलग देशों की कंपनियों और भारत के बीच सहयोग और संभावित साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा होगी।

'सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम' चिप का पूरा सफर

SEMICON India 2026 की खास बात इसका ‘Sand to Silicon to Systems’  वैल्यू चेन एक्सपीरियंस (Value Chain Experience) होगा।

इसके माध्यम से सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को समझने का मौका मिलेगा, इसकी शुरुआत सेमीकंडक्टर मटेरियल और उपकरणों से होगी और आगे चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम्स तक का सफर दिखाया जाएगा। यानी एक चिप के पीछे काम करने वाली पूरी इंडस्ट्री को एक ही जगह समझने का मौका मिलेगा।

स्टार्टअप से लेकर छात्रों तक पर फोकस

समारोह में सिर्फ बड़ी कंपनी की भागीदारी ही नहीं होगी। यहां स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी होंगे।

इसके अलावा महिलाओं के नेतृत्व पर विशेष फोरम आयोजित किया जाएगा। डिस्प्ले इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर भी अलग से चर्चा होगी।

और क्या खास है सेमीकॉन इंडिया 2026 में  

कार्यक्रम के दौरान 6 कंट्री राउंडटेबल (Country Roundtables) आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य अलग-अलग देशों के बीच सहयोग और Joint Ventures की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है।

इस तरह सेमीकॉन इंडिया 2026 को सिर्फ एक प्रदर्शनी के तौर पर नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में कंपनियों, सरकार, निवेशकों, रिसर्चर्स और नई प्रतिभाओं को जोड़ने वाले बड़े मंच के रूप में पेश किया जा रहा है।

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देखें 7 पहल, जिन्होंने बदली भारत की डिजिटल यात्रा

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates