Stock Market Holiday: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज कारोबार से जुड़ी एक जरूरी जानकारी है। 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व यानी गुरु नानक जयंती के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज ट्रेडिंग नहीं होगी। ऐसे में निवेशकों को बाजार में कारोबार शुरू होने के लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा।
BSE और NSE पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग
गुरु नानक जयंती के कारण आज दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कारोबार बंद रहेगा।
यानी इन सेगमेंट में आज शेयरों की खरीद-बिक्री और अन्य ट्रेडिंग गतिविधियां नहीं हो सकेंगी। शेयर बाजार में नियमित कारोबार 25 नवंबर से फिर शुरू होगा।
Related Stories
कमोडिटी बाजार में शाम को खुलेगा कारोबार
कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इस सेगमेंट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा।
हालांकि, निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि कमोडिटी बाजार शाम के सत्र में खुल जाएगा। यहां शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक ट्रेडिंग की जा सकेगी। कमोडिटी के अनुसार कारोबार का समय अलग-अलग हो सकता है।
सोमवार को बाजार में आई थी बड़ी गिरावट
छुट्टी से पहले सोमवार, 23 नवंबर को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। दो दिनों की तेजी के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में करीब पांच महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 फीसदी गिरकर 82,435.99 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 450.95 अंक यानी 1.75 फीसदी टूटकर 25,349.65 पर आ गया।
कब खुलेगा शेयर बाजार?
बुधवार, 25 नवंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) सामान्य समय पर खुलेंगे। आज यानी मंगलवार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण बाजार बंद है।
बताते चलें कि सोमवार को सेक्टोरल इंडेक्स में IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर गिरावट में रहे। मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खास दबाव देखने को मिला।
