Stock Market Today Sensex today, Nifty 50, Sensex, Nifty today, Sensex today, Nifty Share Price, Sensex share price: शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को कारोबार की शुरुआत होते ही रौनक लौट आई। पिछले कारोबारी सत्रों में गिरावट का सामना करने वाले निवेशकों को आज बड़ी राहत मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती खरीदारी इतनी मजबूत रही कि निवेशकों के पैसे में सुबह-सुबह करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। चलिए देखते है मार्केट की क्या है लेटेस्ट अपडेट।
सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार ओपनिंग
बुधवार को BSE Sensex करीब 1,100 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि Nifty 50 में शुरुआती कारोबार में लगभग 375 अंकों की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बाजार में खरीदारी और बढ़ी।
Nifty 50 करीब 446 अंक उछलकर 25,795.90 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, Sensex 1,561 अंक की बढ़त के साथ 83,997.43 के आसपास कारोबार करता नजर आया।
बैंकिंग शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को 2,000 अंक से ज्यादा गिरने वाला निफ्टी बैंक बुधवार को 1,300 अंक से अधिक चढ़ गया।
Related Stories
इन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा खरीदारी
बाजार में मेटल, मीडिया और ऑटो सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में तेजी का माहौल रहा। IT, फार्मा, ऑयल एंड गैस और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty Financial Services 25/50 सबसे आगे रहा। इसमें 2.61% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा Nifty Private Bank 2.33%, Nifty Financial Services Ex-Bank 1.96%, Nifty IT 1.44% और Nifty FMCG 1.41% चढ़ा।
सोमवार की गिरावट की भरपाई
सोमवार, 23 नवंबर को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसके बाद बुधवार को आई जोरदार तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा मिला।
वहीं ब्रॉड मार्केट में भी खरीदारी का रुझान बना हुआ है, जिससे बाजार की तेजी को मजबूती मिल रही है।
