India vs UAE Asia Cup: लिस्ट A क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

Vaibhav Sooryavanshi Record Double Century india vs uae asia cup rising stars: वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यूएई के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।

Nov 24, 2026, 17:50 IST
Vaibhav Sooryavanshi Record Double Century: लिस्ट A क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
Vaibhav Sooryavanshi Record Double Century: लिस्ट A क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Double Century, Vaibhav Sooryavanshi Record, india vs uae asia cup rising stars:  भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यूएई के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

महज 52 गेंदों में दोहरा शतक 

वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर 2026 को ACC Men’s Asia Cup Rising Stars टूर्नामेंट में इंडिया ए की ओर से यूएई के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उनकी बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

वैभव ने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। इसके बाद भी उनका तूफानी अंदाज जारी रहा और उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा छू लिया। उनकी पारी में छक्कों की बरसात देखने को मिली। पारी का 28वां छक्का लगाते ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Related Stories

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।

लिस्ट A क्रिकेट के सबसे तेज दोहरे शतकों की लिस्ट पर नजर डालें तो अब वैभव सबसे आगे निकल गए हैं।

खिलाड़ी
गेंदें
टीम/मुकाबला
वैभव सूर्यवंशी
52
इंडिया A बनाम यूएई, 2026
चैड बोवेस
103
कैंटरबरी बनाम ओटागो, 2024
एन जगदीशन
114
तमिलनाडु बनाम अरुणाचल, 2022
हैरी ब्रूक
114
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, 2026
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.