एयर इंडिया एक्सप्रेस को दीपक राजावत के रूप में अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि CEO मिल गया है। वह आगामी 1 दिसंबर से कंपनी में पादभार संभालेंगे। वर्तमान में वह कंपनी में मुख्य वित्तीय अधिकारी की भूमिका में हैं। यह नियुक्ति 1 दिसंबर से प्रभावी होगी। इस संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।
कौन हैं दीपक राजावत
दीपक राजावत मौजूदा समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस में मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। उन्होंने कंपनी में वित्तीय प्रबंधन को लेकर अहम जिम्मेदारी निभाई है। वह काफी लंबे समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्वामित्व है।
Related Stories
कहां से पढ़ें हैं दीपक राजावत
दीपक राजावत ने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय की है। उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। वहीं, उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा समता विद्या मंदिर से की है।
शिक्षा एक नजर मेंः
-चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), 2003–2006 (बैंकिंग, कॉर्पोरेट, फाइनेंस और सिक्योरिटीज लॉ)।
-स्नातक (B.Com): मुंबई विश्वविद्यालय(1998–2002)।
-स्कूली शिक्षा: समता विद्या मंदिर।
एयर इंडिया से पहले इस कंपनी में कार्यरत थे रजावत
एयर इंडिया एक्सप्रेस आने से पहले दीपक राजावत विस्तारा से जुड़े थे। वह इस कंपनी के साथ तब से जुड़े थे, जब यह कंपनी शुरू हुई थी। कंपनी में वह कॉर्पोरेट प्लानिंग, एयरक्राफ्ट व फाइनेंस जैसे लीडरशीप विभागों में रहे। काम करते हुए उन्होंने विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।
इस पद पर रहते हुए उन्होंने रेवेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्क प्लानिंग, अलायंस और पार्टनरशिप, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपिरियंस पर काम किया। आपको बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान विस्तारा कंपनी घरेलू मार्केट शेयर के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई थी।
यही नहीं, कंपनी ने स्काईट्रैक्स रैंकिंग में दुनिया में टॉप एयरलाइन्स में अपनी जगह बनाई और 2022 में 20वें, 2023 और 2024 में 16वां पायदान पाने में कामयाबी हासिल की थी।
