Guard of Honour Rules in India: ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर विवाद, जानें कौन-कौन होते हैं इसके हकदार

Guard of Honour Rules in India: सहारनपुर में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के मामले ने जोर पकड़ लिया है। इस कड़ी में यहां जानना जरूरी है कि आखिर गार्ड ऑफ ऑनर पाने का हकदार कौन-कौन है।

Nov 25, 2026, 18:34 IST
ओवैसी
ओवैसी

हाल ही में सहारनपुर में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जज समझकर गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला चर्चाओं में आया है। इस मामले पर प्रशासन ने भी एक्शन लिया है। हालांकि, यहां यह जानना जरूरी है कि वास्तव में गार्ड ऑफ ऑनर पाने का हकदार कौन-कौन होता है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

क्या होता है Guard of Honour

भारत में गार्ड ऑफ ऑनरएक प्रतिष्ठित औपचारिक सैन्य और राजकीय सम्मान है, जो किसी विशिष्ट व्यक्ति के पद, गरिमा और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के सम्मान में सशस्त्र बलों  जैसे थलसेना, नौसेना, वायुसेना या पुलिस बल द्वारा दिया जाता है।

Related Stories

भारत में किसे गार्ड ऑफ ऑनर मिल सकता है? 

रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, नीचे दिए गए सिर्फ इन व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है:

-भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री।

-भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए विदेशी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सम्राट या राजा या इनके बराबर शासनाध्यक्ष।

-केंद्रीय रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुख।

-राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या आधिकारिक राजकीय समारोहों के दौरान पुलिस या अर्धसैनिक बलों द्वारा दिया जाता है।

-सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (CJI), केंद्रीय गृह मंत्री और विशेष सैन्य मेडल प्राप्त अधिकारी या शहीद जवानों के अंतिम संस्कार के समय राजकीय या सैन्य सम्मान के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

गार्ड ऑफ ऑनर के प्रमुख नियम और संख्या

-राष्ट्रपति को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर में तीनों सेनाओं के कुल 150 जवान यानि प्रत्येक सेना से 50 शामिल होते हैं, जिसका नेतृत्व एक कमांडिंग ऑफिसर करता है।

-प्रधानमंत्री और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए सामान्य तौर पर 100 जवान शामिल होते हैं।

-अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए जैसे सैन्य प्रमुखों या राज्यपालों आदि के लिए यह संख्या 50 जवानों की होती है।

-सलामी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और सैन्य बैंड राष्ट्रगान या सलामी धुन बजाता है। इस दौरान गणमान्य व्यक्ति सलामी मंच पर खड़े होकर परेड का निरीक्षण करते हैं।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.