BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 12:53 IST

BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Updates: बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा साल 2026 के 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर घोषित किए जाने वाले हैं।

BSEB Inter - Matric Result 2026 Date and Time Soon
BSEB Inter - Matric Result 2026 Date and Time Soon

BSEB Expected Result Date: बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड जल्द ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2026 के रिजल्ट जल्द घोषित करने जा रहा है। 25 लाख से अधिक छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

BSEB 10th-12th Result Updates: बोर्ड के अधिकारी जल्द ही BSEB 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 की डेट की पुष्टि करेंगे। साथ ही, एग्जाम में मौजूद हुए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com  पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पटना मुख्यालय में संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन यानी 'टॉपर वेरिफिकेशन' शुरू कर दिया है, जो इस बात का संकेत है कि बिहार बोर्ड रिजल्ट अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।

बिहार बोर्ड 2026 का रिजल्ट देखने के लिए , छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा के अनुसार रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: एक नजर में 

बिहार बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। इंटर (12वीं) का रिजल्ट पहले और उसके कुछ दिनों बाद मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इवेंट इंपोर्टेंट जानकारी
बोर्ड का नाम बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB)
कक्षाएं 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट)
एग्जाम की डेट फरवरी 2026
12वीं रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 21 मार्च से 25 मार्च 2026
10वीं रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 31 मार्च से 5 अप्रैल 2026
रिजल्ट का मोड ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट पर)

Bihar Board 10th-12th Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट कहां से चेक करें? 

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in , biharboardonline.com के अलावा लाइव Jagran Josh की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 ) चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Result 2026: एग्जाम कब से कब तक आयोजित हुए थे? 

इस साल बिहार बोर्ड इंटर 12वीं के एग्जाम 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थें। साथ ही, 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुए थें। 

टॉपर वेरिफिकेशन और मूल्यांकन का काम पूरा

ताजा अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड ने आंसर-की की चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है। अब बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए काम कर रहा है।

क्या होता है टॉपर वेरिफिकेशन?

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले टॉप-10 रैंक में आने वाले छात्रों को पटना मुख्यालय बुलाता है। वहां विशेषज्ञों की टीम उनका इंटरव्यू लेती है और उनकी लिखावट का मिलान करती है, ताकि रिजल्ट पूरी तरह से सटीक हो।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

बिहार-बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "BSEB 10th Result 2026" या "BSEB 12th Result 2026" के लिंक को चुनें।
  3. छात्र अपनी डिटेल्स को फिल करें। वह वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर फिल करें। 
  4. स्क्रीन पर दिख रहे अंकों को जोड़कर कैप्चा बॉक्स में भरें।
  5. 'View/Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. फिर, इसका प्रिंटआउट ले लें या PDF सेव कर लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी मुख्य रिजल्ट आते ही वेबसाइट क्रैश हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्क्त आने लगती है। छात्र ऐसी स्थिति में इन ऑप्शनल वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। 

पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है; बोर्ड उसके लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम आयोजित करेगा, जिससे उसे उसी साल पास होने का मौका मिलेगा।

यहां भी पढ़ें: BSEB 10th Result 2026 Date LIVE

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 12:53 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News