This is an archived article last updated on Mar 25, 2025. The information may be outdated.

12th Result 2025: Roll Number, Roll Code और नाम से ऐसे चेक करें अपनी इंटर की Marksheet, सबसे आसान Step यहां देखें

Last Updated: Mar 25, 2025, 16:39 IST

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म! बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025  जारी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, रोल कोड और नाम की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र पास हुए हैं.

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म!
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म!

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 का इंतजार हुआ खत्म! बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट रिजल्ट आज 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम रोल नंबर, रोल कोड और नाम की मदद से आसानी से चेक कर सकेंगे. रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.interresult2025.com और www.interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा, छात्र जागरण जोश की रिजल्ट वेबसाइट पर भी नाम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Check Bihar Board Result Here.

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के डिवीजन वाइज आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा है। प्रथम श्रेणी में 5,08,540 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, वहीं द्वितीय श्रेणी में 5,07,002 छात्र पास हुए हैं। तृतीय श्रेणी में कुल 91,788 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. डिवीजन वाइज बच्चों का पास परसेंटेज आप यहां देख सकते है-

श्रेणी विवरण
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50%
फर्स्ट डिवीजन 5,08,540 छात्र
सेकेंड डिवीजन 5,07,002 छात्र
थर्ड डिवीजन 91,788 छात्र

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: टॉपर्स लिस्ट (स्ट्रीम वाइज टॉप 3 रैंक होल्डर्स):

रैंक

नाम

अंक

प्रतिशत

स्ट्रीम

1

प्रिया जायसवाल

484

96.8%

साइंस

1

अंकिता कुमारी

473

94.6%

आर्ट्स

1

शाकिब शाह

473

94.6%

आर्ट्स

1

रोशनी कुमारी

475

95%

कॉमर्स

2

आकाश कुमार

480

96%

साइंस

2

अनुश्का कुमारी

471

94.2%

आर्ट्स

2

अंतरा खुशी

473

94.6%

कॉमर्स

3

रवि कुमार

478

95.6%

साइंस

3

रोकैया फातिमा

470

94%

आर्ट्स

3

आरती कुमारी

470

94%

आर्ट्स

3

सानिया कुमारी

470

94%

आर्ट्स

3

सृष्टि कुमारी

471

94.2%

कॉमर्स

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: साइंस टॉपर्स लिस्ट और प्राप्त अंक

रैंक नाम अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल 484 96.8%
2 आकाश कुमार 480 96%
3 रवि कुमार 478 95.6%
4 अनुप्रिया 477 95.4%
4 प्रशांत कुमार 477 95.4%
5 अतुल कुमार मौर्य 476 95.2%
5 अंकित कुमार 476 95.2%
5 वर्षा रानी 476 95.2%

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स अवॉर्ड 2025:

इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को पिछली बार से दोगुना नकद इनाम दिया जाएगा।

  • पहला स्थान: ₹2 लाख (पहले ₹1 लाख)

  • दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख (पहले ₹75,000)

  • तीसरा स्थान: ₹1 लाख (पहले ₹50,000)

  • चौथा और पाँचवां स्थान: ₹30,000 प्रत्येक (पहले ₹15,000)

सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मेडल भी दिया जाएगा.

इसके अलावा, हर स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी मिलेगी:

  • सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम (3 साल): ₹1,500 प्रति माह

  • प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स (4-5 साल): ₹2,500 प्रति माह

यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स की अवधि तक दी जाएगी.

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस डेट को करें आवेदन:

बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी. जिन छात्र-छात्राओं के किसी विषय में नंबर कम आए हैं या फेल हुए हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं. कंपार्टमेंट रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा.

Bihar 12th Result 2025ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56

BSEB 12th Result 2025 में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा, जबकि आर्ट्स में 82.75% और कॉमर्स में 94.77% छात्र पास हुए हैं. इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है. खास बात यह रही कि कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 5 रैंक में कुल 7 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.

Bihar Board 12th Result 2025 कुछ ऐसा रहा रिजल्ट:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र पास हुए हैं. कुल मिलाकर इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा का ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म. 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी  इस बार स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी. छात्र अपना Bihar Board रिजल्ट रोल नंबर, रोल कोड और नाम से चेक कर सकते हैं. 

interbiharboard.com प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 थोड़ी ही देर में जारी किया जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है, जहां शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन की पूरी जानकारी भी साझा की जाएगी.

interresult2025.com पर दिखेगी मार्कशीट सबसे पहले:

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 अभी आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी किया जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट रोल नंबर की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें.

Bihar Board Result 2025 बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार खत्म:

लगभग 13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म! रिजल्ट अभी थोड़ी देर में जारी किया जाएगा. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने ट्विटर पर जानकारी दी कि रिजल्ट तय समय पर घोषित होगा. गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं.  रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.

Bihar Board 12th Result 2025 टॉपर्स के नाम भी होंगे जारी:

रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स के नाम, उनके जिले और स्कूल का नाम भी जारी किया जाएगा. साथ ही यह जानकारी भी मिलेगी कि किस छात्र ने कितने अंक हासिल किए और कौन स्टेट टॉपर बना है. पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

रोल नंबर और रोल कोड से ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.interresult2025.com या www.interbiharboard.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘Bihar Board 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  4. सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

अगर नाम से रिजल्ट चेक करना हो तो:

हमारी रिजल्ट वेबसाइट Jagranjosh.com/results भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देती हैं. इसके लिए:

  1. वेबसाइट पर जाएं और ‘नाम से रिजल्ट खोजें’ विकल्प चुनें.
  2. अपना पूरा नाम दर्ज करें और सर्च करें.
  3. आपके नाम से जुड़ी लिस्ट में से अपने रोल नंबर और पिता के नाम से मिलान कर रिजल्ट देखें.

रिजल्ट की जरूरी बातें:

  • रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड सबसे जरूरी है.
  • नाम से रिजल्ट चेक करना सुविधाजनक है, लेकिन उसमें एक जैसे नाम होने पर कन्फ्यूजन हो सकता है.
  • रिजल्ट डाउनलोड कर आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया में इस्तेमाल करें.

बिहार बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए केवल आधिकारिक और भरोसेमंद वेबसाइट्स का ही उपयोग करें.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 25, 2025, 16:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News